Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की विविधता पूर्ण लोकाचार पूरे देश को प्रभावित करता हैः ओम बिड़ला - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की विविधता पूर्ण लोकाचार पूरे देश को प्रभावित करता हैः ओम बिड़ला

प्रबोधन सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश सौंदर्य, आध्यात्मिक शांति का प्रतीक रहा है। प्रदेश छोटा है, लेकिन यहां विविधता है। यहां का लोकाचार पूरे देश को प्रभावित करता है।विधायकों का सौभाग्य है कि, यहां की विधानसभा का सदस्य बनने का मौक़ा मिला है। मुझे विश्वास है कि जनता ने जिस भरोसे से उन्हें चुना है, सभी विधायक उन भरोसे पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा यह भी मानना है कि, हम नई तकनीक के ज़रिए अपनी क्षमता को बढ़ाये।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के 2 दिवसीय प्रबोधन सत्र का शुभारंभ हो चुका है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित अन्य विधायक भी मौजूद रहे।

आगे उन्होंने कहा, प्रबोधन कार्यक्रम में संसदीय कार्यों को जानते हुए संवैधानिक दायित्वों को निभाते हुए ज़िम्मेदारियों को पूरा कर सकें ये सीखने मिलेगा। इस विधानसभा का सौभाग्य है कि, यहां के अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जो तीन बार के मुख्यमंत्री रहे उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा। यहां के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय केंद्र में मंत्री रहे हैं, उनके अनुभवों का भी लाभ मिलेगा।

⁠आगे उन्होंने कहा, राज्य के विकास के लिए सदन में बनने वाली नीति बनाते समय विधायकों से चर्चा होगी. भारत में लोकतंत्र बहुत पुराना है. हमारी कार्यशैली में लोकतंत्र हमारे जीवन का हिस्सा रहा है. पूरी दुनिया में हमारी संसदीय लोकतंत्र में हमारी प्रतिष्ठा बढ़ी है। आज़ादी के बाद से अब तक 18 से ज्यादा देश का आम चुनाव और तीन सौ से ज़्यादा विधानसभा के चुनाव हुए हैं. सत्ता का हस्तांतरण सामान्य ढंग से हुआ है।

Read Also  मुख्यमंत्री ने बाबा गुरू घासीदास जयंती पर दी शुभकामनाएं

⁠आगे ओम बिड़ला ने कहा, छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के साथ ही यहां की समृद्धि बढ़ी है। सरकार किसी की भी हो विधानमंडल एक ऐसा मंच है, जहां किसी भी दल का विधायक चाहे सत्तापक्ष का हो या विपक्ष का अपने क्षेत्र की बात को मज़बूती से रखता है। जनता की भावनाओं को रखता है।

गर्भगृह में आकर सदस्यों का निलंबन होना, यहां की अच्छी परंपरा है। जब सामूहिक हित की बात हो तो सभी दलों को एक समूह में काम करने की ज़रूरत है. देश में जब ऐसे विषय आते हैं, हम सामूहिकता के साथ खड़े होते हैं। सर्व सम्मति से फ़ैसले लेते हैं. विधान मंडल के भीतर प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर बेहतर चर्चा है।

आगे उन्होंने कहा कि, विधानसभा के अध्यक्ष से भी आग्रह करता हूं कि जितनी भी महत्वपूर्ण चर्चा है उसका डिजिटलाइजेशन कर दें. दो दिनों तक जो प्रबोधन कार्यक्रम चलेगा उस पर डिटेल में चर्चा होगी। नये पुराने सभी विधायकों से आग्रह करता हूं कि, सदन में ज़्यादा से ज्यादा बैठे. मेरा मानना है कि जो विधायक सदन में ज्यादा देर तक बैठता है, वह अपनी बात प्रभावी ढंग से रख पाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल डेका ने दिया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक हो गया है। विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए। यह बात राज्यपाल रमेन डेका ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *