नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है. इस वजह से हज़ारों लाखों लोगों के सामने आर्थिक चुनौती आ खड़ी हुई है. कई लोगों की नौकरी चली गई है, तो कईयों की सैलरी में कटौती की खबरें आ रही हैं. ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया इमरजेंसी पर्सनल लोन का बेहतरीन ऑफर लेकर आई है.
एसबीआई के इस ऑफर के तहत आपको 5 लाख रुपये तक का लोन बेहद कम ब्याज़ पर मिल सकता है. खास बात ये है कि लोन लेने के बाद पहले 6 महीने तक आपको कोई ईएमआई भी नहीं भरनी होगी. इस मुश्किल वक्त में आपकी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए ये लोन ऑफर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.
जैसा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जानकारी दी है. आपको ये लोन घर बैठे ही मिल जाएगा. इसके लिए आपको घर से ही आवेदन करना होगा. बैंक के मुताबिक सिर्फ 45 मिनट में ही ये लोन सैंक्शन कर दिया जाएगा. इस ऑफर के तहत लिए जाने वाले लोन पर बैंक 10.5 फीसदी ब्याज़ लेगी. अन्य पर्सनल लोन पर लगने वाले ब्याज़ के मुकाबले इस लोन पर कम ब्याज़ लग रहा है.
इस ऑफर में 2 लाख रुपये तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है. इसके अलावा 2.5 लाख रुपये आप पेंशन लोन के अंतर्गत ले सकते हैं और 5 लाख रुपये का लोन आप सर्विस क्लास के तौर पर ले सकते हैं.
ऐसे पता करें कितना लोन मिल सकता है
लोन लेने के लिए बैंक में आवेदन करने से पहले आप 567676 पर एक SMS करें. इसका फॉर्मेट इस तरह होगा. “PAPL लिखने के बाद स्पेस दें और फिर अपने बैंक अकाउंट नंबर का आखिरी चार अंक लिखें. इसके बाद इसे 567676 पर SMS करें. इसके बाद बैंक की ओर से आपको बताया जाएगा कि आपको कितना लोन मिल सकता है.
लोन के लिए कैसे करें आवेदन
लोन के लिए आवदेन करना बेहद आसान है. SBI की आधिकारिक वेबसाइट्स onlinesbi.com और sbi.co.in पर इसको लेकर जानकारियां दी गई हैं. इसके मुताबिक इच्छुक ग्राहक YONO एप पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अगर आपके फोन में SBI का YONO एप नहीं है तो पहले आपको डाउनलोड करना होगा. फिर प्री-अप्रूव्ड लोन सेक्शन पर क्लिक करें और लोन की अवधि और राशि चुनें. इसके बाद बैंक आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीबी भेजेगा. इस ओटीपी को आप एप में जहां भरने को कहा गया है वहां पर दर्ज करें. इतना करते ही आपके बचत खाते में लोन की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 12, 2026 /
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक हो गया है। विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए। यह बात राज्यपाल रमेन डेका ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को...