Google Analytics Meta Pixel CM कैंप बगिया बना आशा का केन्द्र: सीतापुर के घायल जय कुमार को मिली एम्बुलेंस की सुविधा - Ekhabri.com

CM कैंप बगिया बना आशा का केन्द्र: सीतापुर के घायल जय कुमार को मिली एम्बुलेंस की सुविधा

जशपुर जिला के कांसाबेल ब्लॉक में स्थित सीएम कैम्प बगिया अब पूरे छत्तीसगढ़ के जरूरतमंदों की आशा का केंद्र बन गया है। मुसीबत के समय, सहायता प्राप्त करने के लिए लोग, यहाँ फोन करते हैं और उन्हें सहायता मिलती भी है।ऐसा ही कुछ हुआ सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी जय कुमार (20 वर्ष) के साथ दरअसल, सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के खड़गाँव निवासी जयकुमार बारीक पिता सूरज बारीक, बाईक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। इस दुर्घटना में जय कुमार के पैर और कमर में गंभीर चोट आई थी।

स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र मे प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सको ने बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर मे भर्ती किया था। मेडिकल कॉलेज से जय कुमार को रायपुर के एम्स के लिए रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज से रेफर होने के बाद, जय कुमार के स्वजनों के सामने, घायल जय को लेकर रायपुर तक पहुंचने की समस्या खड़ी हो गई। काफी प्रयास के बाद भी उन्हें एम्बुलेंस नहीं मिल पा रहा था, ऐसे में जय कुमार के पिता सूरज बारीक ने सहायता के बगिया के सीएम कैम्प में फोन लगाकर अपनी समस्या बताई। मदद के लिए पहल करते हुए, सीएम कैम्प ने सरगुजा के कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपन को जय कुमार को एम्स रायपुर तक पहुंचाने के लिए तत्काल एम्बुलेंस व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जय कुमार के लिए निःशुल्क निजी एम्बुलेंस की व्यवस्था कर, घायल को एम्स रायपुर पहुंचाया। जहाँ, घायल जय कुमार के उपचार की व्यवस्था की सीएम कैम्प द्वारा की गई है।

Read Also  सैंड आर्ट के माध्यम से दिखी छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन और विकास की झलक

सीएम कैम्प बना आशा का केंद्र
उल्लेखनीय है कि सीएम कैम्प बगिया की पहल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ से स्वास्थ्य सेवा सहित अन्य समस्या और मांगों को लेकर लोग फोन से सम्पर्क कर रहे हैं। यहाँ हर दिन आयोजित होने वाले जनदर्शन में भी लोग पहुंच रहे हैं। इन सभी जरूरतमंदो को तत्काल सहायता पहुंचाई जा रही है। सीएम कैम्प की पहल से अब तक स्वास्थ्य सेवा से जुड़े 125 जरूरतमंदो को सहायता पहुंचाई जा चुकी है।

स्वास्थ्य सेवा को लेकर सीएम संवेदनशील
जानकारी के लिए बता दें स्वास्थ्य सेवा मे सुधार और लोगों को गुणवत्तायुक्त सस्ती स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शपथ ग्रहण करने के बाद से ही संवेदनशीलता दिखाई है। श्री साय ने मुख्यमंत्री पद की कमान सम्हालने के तत्काल बाद, प्रदेश में एम्बुलेंस व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। कैबिनेट की पहली बैठक में प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में जेनरिक दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने का सख्त आदेश स्वास्थ्य विभाग को दिया गया था। अपने पहले बजट में मुख्यमंत्री ने जनजातिय बाहुल्य जशपुर जिले में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए कुनकुरी में 200 बिस्तर की क्षमता वाली आधुनिक संसाधनों से लैस सर्वसुविधा युक्त अस्पताल निर्माण, 6 उप स्वास्थ्य केन्द्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, जिला चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित करने जैसे कई महत्वपूर्ण घोषणा की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...

CGPSC Mains 2026: अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, परीक्षा तिथि बढ़ी, अब जून में होगा मुकाबला

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य में होने वाली मेंस परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. अब परीक्षा के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए जून तक का समय मिल गया है. आयोग ने इसके लिए नई तारीखों...

Election Results 2026: पांच राज्यों के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, बंगाल में बीजेपी का बड़ा उलटफेर

By User 6 / May 5, 2026 / 0 Comments
देश : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2026 के परिणाम अब पूरी तरह सामने आ चुके हैं और इस बार सबसे बड़ा राजनीतिक बदलाव पश्चिम बंगाल में देखने को मिला है। 294 सदस्यीय विधानसभा में 293 सीटों पर हुई...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *