Google Analytics Meta Pixel लग्जरी होटल में रुका, फिर खुद को मेजर बता BMW से सैन्य मुख्यालय में घुसने की कोशिश की - Ekhabri.com

लग्जरी होटल में रुका, फिर खुद को मेजर बता BMW से सैन्य मुख्यालय में घुसने की कोशिश की

कोलकाता-कोलकाता में स्थित भारतीय सेना के पूर्वी कमान के मुख्यालय फोर्ट विलियम में एक युवक ने सैन्य अधिकारी के भेष में घुसने की कोशिश की, लेकिन फोर्ट विलियम में तैनात गार्डों ने पकड़ लिया। युवक आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम का रहने वाला है। युवक खुद को सेना का मेजर बताकर अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसकी कोशिश तब विफल हो गई, जब वह ऑफिसर्स एंट्री रजिस्टर में अपना विवरण नहीं लिख सका। वह एक काले रंग की बीएमडब्ल्यू कार में फोर्ट विलियम पहुंचा था, जिसे एक ड्राइवर चला रहा था।  किशोर गृह से रिहा होने के बाद किए कई अपराध
जांच में सामने आया है कि आरोपी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम का रहने वाला है। वह आदतन अपराधी है और सितंबर 2023 से फरवरी 2024 तक ओडिशा के किशोर गृह में बंद था। अपनी रिहाई के बाद शख्स ने अपराधों की लाइन लगा दी।

13 फरवरी से हुई अपराधों की शुरुआत
दरअसल, 13 फरवरी को आरोपी अपनी रिहाई के बाद कटक के होटल प्राइड में रुका था। बाद में होटल को 6,393 रुपये का चूना लगाकर वहां से भाग निकला। आरोपी ने 14 मार्च को हावड़ा रेलवे स्टेशन तक बिना टिकट यात्रा की थी और कोलकाता हवाईअड्डे तक के लिए एक कैब ली। रास्ते में उसने होटल जेडब्ल्यू मैरियट को फोन किया कि उसे हवाईअड्डे से लेने के लिए कैब भेज दें और वहीं रुक गया।फिर उसने होटल में रात बिताई और दूसरे दिन बीएमडब्ल्यू कैब किराए पर ली और ड्राइवर को बताया कि वह राष्ट्रपति के अंगरक्षक रेजिमेंट के पैनल में शामिल एक सैन्य अधिकारी है। कैब ड्राइवर ने उस पर भरोसा कर लिया और अपनी बेटी को डिफेंस कोटे में जादवपुर यूनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने का अनुरोध किया। यूनिवर्सिटी की यात्रा के बाद वे फोर्ट विलियम गए। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजकर 10 मिनट पर ईस्ट गेट से फोर्ट विलियम में घुसने की कोशिश की। प्रवेश द्वार पर आरोपी ने अपने फोन पर एक आईडी कार्ड दिखाया। आईडी कार्ड पर 5वीं गोरखा राइफल्स (फ्रंटियर फोर्स) यूनिट के मेजर एमएस चौहान का नाम लिखा हुआ था। फिर उससे ऑफिसर्स एंट्री रजिस्टर में विवरण दर्ज करने के लिए कहा गया। हालांकि वह विवरण लिखते वक्त अपने मोबाइल नंबर का जिक्र करता रहा। तभी वहां मौजूद सैन्यकर्मी को गड़बड़ी का संदेह हुआ और उसने नियंत्रण कक्ष को सूचित किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *