Google Analytics Meta Pixel IPS उदित पुष्कर की जिम के दौरान बिगड़ी तबीयत..अस्पताल में कराया गया भर्ती - Ekhabri.com

IPS उदित पुष्कर की जिम के दौरान बिगड़ी तबीयत..अस्पताल में कराया गया भर्ती

 

छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस उदित पुष्कर की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज में देर रात भर्ती कराया गया। वहां चेकअप व इलाज के बाद आज उन्हें राजधानी रायपुर रिफर किया गया है। IPS उदित पुष्कर अभी जगदलपुर के सीएसपी हैं।

 

2021 बैच के IPS उदित पुष्कर को जिम करने के दौरान बैचेनी और घबड़ाहट के साथ चेस्ट में पेन महसूस हुई। जिसके बाद वो क्वार्टर वापस लौट आये, लेकिन जब उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, तो रात करीब 11 बजे उन्हें जगदलपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। आईपीएस के तबियत बिगड़ने की सूचना पर जिले के शीर्ष अधिकारी और आईजी तुरंत ही अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। उदित पुष्कर आज ही रायपुर एमएमआई हॉस्पिटल रेफर किया गया है, जहां उनका पूरा टेस्ट किया जायेगा।

 

आईपीएस उदित पुष्कर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के निवासी हैं। उनका जन्म 13 फ़रवरी 1992 को हुआ है। उन्होंने 5 दिसम्बर 2021 को आईपीएस की सेवा ज्वाइन की। उन्होंने आईआईटी कानपुर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री ली है। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने एक साल प्राइवेट सेक्टर में काम किया फिर यूपीएससी की तैयारी की। उनका असिस्टेंट कमांडेंट में भी चयन हुआ था। यूपीएससी में उनका ऑप्शनल सब्जेक्ट ज्योग्राफी था। 2020 यूपीएससी में उनका 674 रैंक आया और वे 2021 बैच के आईपीएस अफसर बनें। जगदलपुर सीएसपी से पहले वे प्रोबेशनर के तौर पर रायगढ़ जिले के कोतरारोड़ थाने के थाना प्रभारी रह चुके हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में बारिश के अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर. बीते दिन से राजधानी रायपुर का मौसम खुशनुमा हो गया है,पिछले कुछ दिनों के ब्रेक के बाद प्रदेश में बारिश का सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

प्रधानमंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

By User 6 / July 17, 2026 / 0 Comments
जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन (India first hydrogen train ) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चली। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *