Google Analytics Meta Pixel तमिलनाडु और पुडुचेरी से टकराकर आगे बढ़ा 'निवार, छत्तीसगढ़ में छाए बादल - Ekhabri.com

तमिलनाडु और पुडुचेरी से टकराकर आगे बढ़ा ‘निवार, छत्तीसगढ़ में छाए बादल

पुडुचेरी। चक्रवाती तूफान निवार का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। यहां सुबह से बादल छाए हुए हैं और सर्दी भी बढ़ गई है। सुबह से ठंडी हवा चल रही है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं आधी रात के बाद तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से गुजरता हुआ निवार चक्रवात आगे निकल चुका है। तूफान निवार की दस्तक से पहले संभावित खतरे वाले तटीय इलाकों से बुधवार को एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं, मौसम विभाग ने बताया है कि तटीय इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि बेहद भीषण चक्रवाती तूफान निवार कमजोर होकर भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। चेन्नई हवाई अड्डे को सुबह नौ बजे तक बंद रखा गया था। पहले इसे बुधवार सुबह सात बजे से लेकर गुरुवार सुबह सात बजे तक बंद करने का एलान किया गया था, लेकिन बारिश के मद्देनजर इसे दो घंटे और बढ़ा दिया गया है। दूसरी तरफ भारी बारिश के चलते चेन्नई के कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। वहीं तमिलनाडु ने बृहस्पतिवार को भी छुट्टी का एलान किया और दक्षिणी रेलवे ने सात विशेष ट्रेनों को रद्द कर दिया। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी पर दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में कम दबाव की स्थिति से उठे चक्रवात के बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेते हुए बृहस्पतिवार तड़के तमिलनाडु व पुड्डूचेरी के मल्लापुरम और कराईकाल तटों से गुजरा। एनडीआरएफ ने तूफान को लेकर मुस्तैदी बढ़ाते हुए तमिलनाडु, पुड्डुचेरी व आंध्र प्रदेश के तटों पर 50 टीमों को मोर्चे पर लगाया है। इसमें 30 टीमें कुड्डालोर, विल्लूपुरम, चेन्नई, चेंगालपट्टू, मयिलादुथुरई और नागापट्टिनम के तटीय इलाकों से लोगों को निकालने में जुटी हैं।  वहीं 20 टीमों को विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), कटक (ओडिशा) और त्रिशुर (केरल) में स्टैंडबाय पर रखा गया है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के दस्तक देते वक्त 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुड्डुचेरी के तटीय इलाकों में बुधवार से हो रही भारी बारिश के बृहस्पतिवार को भी जारी रहने का अनुमान है।
तमिलनाडु के 13 जिलों में सार्वजनिक अवकाश
तमिलनाडु के सीएम के पलानीस्वामी ने 13 जिलों में बृहस्पतिवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इन जिलों में चेन्नई, वेल्लोर, कुड्डालोर, विल्लूपुरम, नागापट्टिनम, तिरुवरूर, चेंगेलपेट और कांचीपूरम शामिल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...