Google Analytics Meta Pixel आर्मी जवान ने कर दिया युवती का मर्डर, मामा-भांजी का रिश्ता था दोनों में, बना नाजायज संबंध - Ekhabri.com

आर्मी जवान ने कर दिया युवती का मर्डर, मामा-भांजी का रिश्ता था दोनों में, बना नाजायज संबंध

रतलाम: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में कुछ दिनों पहले मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने मृतका के रिश्ते में लगने वाले मामा को गिरफ्तार किया है, जो कि आर्मी में लांस नायक के पद पर है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी के मृतिका के साथ 3 साल से अवैध संबंध थे और युवती उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है। मामले का खुलासा युवती की कॉल डिटेल्स से हुआ। पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी आरोपी बनाया है। पुलिस ने केस की जानकारी देते हुए बताया कि मृत युवती का नाम सविता था और वो नर्सिंग की छात्रा थी। वहीं आरोपी का नाम पिंटू सिंह राजपूत है। बताया जा रहा है कि मृतिका उस पर शादी का दबाव बना रही थी और पैसों की भी डिमांड कर रही थी। जिससे परेशान होकर आरोपी ने सविता को फोन कर बुलाया और जावरा और ढोढर के बीच फोरलेन के पास खेत में ले गया। जहां उसने गला रेतकर सविता की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर सबूत मिटाने की कोशिश भी की थी। इसके बाद उसने पत्नी को गांव में छोड़ा और ट्रेन से दिल्ली पहुंचकर, फ्लाइट से जम्मू-कश्मीर जाकर ड्यूटी ज्वाइन कर ली। 2 अप्रैल की सुबह रतलाम में महू-नीमच हाईवे फोरलेन पर जावरा व ढोढर के बीच रूप नगर फंटे के पास खेत में खून से सना अर्धनग्न अवस्था में एक युवती का शव मिला था। उसके गले पर धारदार हथियार के वार के निशान थे। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया और युवती की शिनाख्ती की कोशिश करने लगी। हालांकि चार दिन तक कुछ पता नहीं चलने पर पुलिस ने जावरा के एक मुक्तिधाम में युवती का शव दफना दिया। उधर 6 अप्रैल को शव की शिनाख्त सविता राठौर (उम्र- 20 वर्ष) पिता भारत सिंह राठौर निवासी ग्राम नरेडी बेरा थाना खाचरोद जिला उज्जैन के रूप में हुई। दरअसल युवती का मोबाइल बंद आने पर उसके परिजन उसे तलाश करते हुए रतलाम के औद्योगिक थाने पहुंचे थे। तब पुलिस को पता चला कि युवती रतलाम के सखवाल नगर में किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की कोचिंग कर रही थी। वह रतलाम में सैलाना रोड स्थित कोचिंग सेंटर पर पढ़ाई करने जाती थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” की शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से...

बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, 28 लाख उपभोक्ताओं को राहत

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय सभागार से मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। इस...

पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को किसानों के खातों में

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi 13 मार्च को असम के Guwahati में आयोजित कार्यक्रम से देशभर के करीब 9.32 करोड़ किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान लगभग 18,650...

रायपुर में चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, पंडरी पुलिस की कार्रवाई

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में Raipur Knife Arrest मामले में थाना पंडरी पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया...

एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

By User 6 / March 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मार्च।शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए एमएमआई नारायण हॉस्पिटल ने रायपुर के चार सरकारी विद्यालयों को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए सहयोग प्रदान किया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए बेहतर...

उच्च शिक्षा बजट पास, प्रदेश में 25 नए कॉलेज भवन बनेंगे

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा विभाग की 1306 करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान मांगें पारित कर दी गईं। अनुदान मांगों पर चर्चा का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक...

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में केंद्र का अतिरिक्त सहयोग, छत्तीसगढ़ को 15.70 करोड़ सहायता

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 मार्च 2026। प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय समिति ने वर्ष 2025 में आई बाढ़, फ्लैश फ्लड,...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अवैध अफीम खेती पर सख्त हुए सीएम, 15 दिन में रिपोर्ट का आदेश

By User 6 / March 13, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में Illegal Opium Cultivation की खबरें सामने आने के बाद राज्य सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने क्षेत्र में संभावित इलाकों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *