Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित...साथ ही बंद रहेंगे सभी शराब दूकाने - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित…साथ ही बंद रहेंगे सभी शराब दूकाने

  •  राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष रामनवमी 17 अप्रैल को शुष्क अवधि घोषित किया गया है। जिसके मद्देनजर पूरे प्रदेशभर में रामनवमी के दिन शराब दुकान बंद रहेंगे। वहीं बीते दिनों सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने रामनवमीं के मौके पर 17 अप्रैल को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कालेज और बैंक बंद रहेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।बता दें कि इससे पहले राज्य में रामनवमी पर सामान्य अवकाश होता था, लेकिन अब ये सार्वजनिक अवकाश होगा. वहीं चेट्रीचंड महोत्सव के लिए भी सरकार ने 9 अप्रैल को अवकाश घोषित किया है. हालांकि ये ऐच्छिक अवकाश होगा.

बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन की मांग
जानकारी के मुताबिक बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन ने सीएम विष्णुदेव देव साय को पत्र लिखकर रामनवमी जैसे त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की थी. अब सीएम के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत अवकाश का आदेश जारी कर दिया है.

प्राण-प्रतिष्ठा के दिन आधे दिन की थी छुट्टी
बता दें कि इससे पहले अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में दोपहर 2:30 बजे तक सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्‌टी रही थी. यह घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की थी.

भगवान राम का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता
वहीं सीएम साय कई मौकों पर कहते हुए दिखे हैं कि भगवान राम का छत्तीसगढ़ से काफी का गहरा नाता है. छत्तीसगढ़ में भगवान राम का ननिहाल है. भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ और उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ. इस तरह भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं. अपने वनवास काल के दौरान उन्होंने दस वार्स छत्तीसगढ़ के जंगलों में ही व्यतीत किए. सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसे हैं.

Read Also  मातम मे चुलमाटी में नाचने के दौरान विवाद, चाचा-भतीजे को मारा चाकू, चाचा की मौत

कब मनाई जाएगी रामनवमी
बता दें कि पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी. 17 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *