- राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष रामनवमी 17 अप्रैल को शुष्क अवधि घोषित किया गया है। जिसके मद्देनजर पूरे प्रदेशभर में रामनवमी के दिन शराब दुकान बंद रहेंगे। वहीं बीते दिनों सीएम विष्णुदेव साय सरकार ने रामनवमीं के मौके पर 17 अप्रैल को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल-कालेज और बैंक बंद रहेंगे। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।बता दें कि इससे पहले राज्य में रामनवमी पर सामान्य अवकाश होता था, लेकिन अब ये सार्वजनिक अवकाश होगा. वहीं चेट्रीचंड महोत्सव के लिए भी सरकार ने 9 अप्रैल को अवकाश घोषित किया है. हालांकि ये ऐच्छिक अवकाश होगा.
बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन की मांग
जानकारी के मुताबिक बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन ने सीएम विष्णुदेव देव साय को पत्र लिखकर रामनवमी जैसे त्योहार पर सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की थी. अब सीएम के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट 1881 के अंतर्गत अवकाश का आदेश जारी कर दिया है.
प्राण-प्रतिष्ठा के दिन आधे दिन की थी छुट्टी
बता दें कि इससे पहले अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर छत्तीसगढ़ में दोपहर 2:30 बजे तक सभी सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रही थी. यह घोषणा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की थी.
भगवान राम का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता
वहीं सीएम साय कई मौकों पर कहते हुए दिखे हैं कि भगवान राम का छत्तीसगढ़ से काफी का गहरा नाता है. छत्तीसगढ़ में भगवान राम का ननिहाल है. भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ और उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ. इस तरह भगवान राम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं. अपने वनवास काल के दौरान उन्होंने दस वार्स छत्तीसगढ़ के जंगलों में ही व्यतीत किए. सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के कण-कण में बसे हैं.
कब मनाई जाएगी रामनवमी
बता दें कि पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी. 17 अप्रैल को राम नवमी मनाई जाएगी.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड स्थित ग्राम लामकन्हार के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। “जल है तो जीवन है” की सोच को धरातल पर उतारते हुए धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत मुल्ले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। वर्षा आधारित इस क्षेत्र में वर्षा एवं...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
September 28, 2026 /
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 27, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का विशेष उल्लेख हुआ। प्रधानमंत्री द्वारा प्रदेश की इस पोषण पहल को राष्ट्रीय मंच पर स्थान दिए जाने...