छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कल्पर के जंगलों में नक्सलियों के साथ मंगलवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 18 नक्सलियो की मारे जाने की खबर है। साथ ही पांच AK 47 रायफल बरामद करने का दावा सुरक्षाबलों ने किया है। वहीं इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के दो जवानों के घायल होने की भी खबर है। इसके अलावा इनमें 25 लाख का ईनामी नक्सली कमांडर शंकर राव के भी मारे जाने की खबर है। साथ ही नक्सली कमाण्डर ललिता के भी ढेर होने की खबर है।










