कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के पूर्ण हुए मतदान के बाद भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा है कि बस्तर लोकसभा की जनता-जनार्दन ने बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। बस्तर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रचंड मतों से विजयी होगी। नक्सलवाद के खात्मे के लिए पहले कांग्रेस का खात्मा करना जरूरी मानकर बस्तर की जनता ने अब छत्तीसगढ़ को कांग्रेसमुक्त राज्य बनाने की शुरुआत प्रथम चरण के मतदान के साथ बस्तर से कर दी है।
मंत्री चौधरी ने एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि बस्तर में भारी संख्या में मतदाताओं ने मतदान कर यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि बस्तर विकास के साथ कदमताल करने का ख्वाहिशमंद है। बस्तर की जनता अब नक्सली हिंसा से पूरी तरह मुक्ति चाहती है। पिछले मंगलवार को काँकेर जिले में हुए ऑपरेशन में नक्सलियों मार गिराए जाने के बाद बस्तर समेत समूचे प्रदेश में भाजपा सरकार के प्रति जन-विश्वास और दृढ़तर हुआ है कि नक्सलवाद से छत्तीसगढ़ को मुक्त करने की डृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति भाजपा में ही है
उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास की सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को खत्म करने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की विष्णु देव सरकार संकल्पित है। सरकार बनने के बाद अभी तक विभिन्न मुठभेड़ों में लगभग 84 नक्सली मारे गए हैं। सरकार ने आदिवासी क्षेत्र में नियद नेल्लानार नाम की योजना चालू की है जिसका अर्थ है मेरा अच्छा गांव। इसके तहत आदिवासी क्षेत्र में शहर की समान सारी सुविधाएं विकसित करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस कैंप खोले जा रहे हैं जिसे हम विकास के कैंप कहते हैं। इन कैंपों के माध्यम से उनके आसपास 5 किलोमीटर के क्षेत्र में राशन दुकान, स्वास्थ्य सुविधाएं पानी बिजली आदि सुविधा विकसित करना प्रारंभ हो गया है।
उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के लोकतंत्र में जनता की असली मालिक होती है और उसी जनता जनार्दन के आशीर्वाद से पिछले 10 वर्षों में मोदी ने देश को एक नई ऊंचाई पर पहुंचने का काम किया है। और उसी जनता जनार्दन के आशीर्वाद से तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बना करके 2047 के विकसित भारत की नींव रखने की दिशा में महत्वपूर्ण काम जनता जनार्दन के आशीर्वाद से करेंगे। छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन 11 सीटों को 11 कमल के फूल के रूप में मोदी को अर्पित करने के लिए तैयार है।इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, अमित साहू, मुकेश शर्मा भी मौजूद थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 20, 2026 /
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...
By User 6 /
July 20, 2026 /
रायपुर, 19 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित निःशुल्क ‘क्षितिज’ JEE-NEET कोचिंग सेंटर के 32 विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 की क्वालिफाइंग कटऑफ पार कर...
By User 6 /
July 21, 2026 /
रायपुर, 20 जुलाई 2026।रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों और प्रकृति प्रेमियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...