Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की वोटिंग के फाइनल आंकड़े जारी...इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदान - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण की वोटिंग के फाइनल आंकड़े जारी…इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदान

 

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में कुल 7 लोकसभा सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हुई थी. इन सभी सीटों पर वोटिंग के फाइनल आंकड़े निर्वाचन आयोग ने बुधवार शाम को जारी कर दिए हैं. तीसरे चरण में शामिल प्रदेश की कुल 7 लोकसभा सीटों पर 71.98 प्रतिशत मतदान हुआ है. तीसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा और सरगुजा सीटों पर वोटिंग हुई थी.

 

71.98 प्रतिशत मतदान

 

पहले और दूसरे चरण की अपेक्षा में छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में कुल 71.98 प्रतिशत मतदान हुआ है, ऐसे में पहले और दूसरे चरण की अपेक्षा इसे ठीक-ठाक माना जा रहा है. तीन चरणों में छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों वोटिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. यानि प्रदेश में तीन चरणों में चुनाव पूरा हुआ है. तीसरे चरण में भी वोटिंग को लेकर प्रदेश के मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखा गया था. मंगलवार को सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ देखी गई थी. हालांकि दोपहर में गर्मी की वजह से मतदान कुछ थीमा जरूर पड़ा, लेकिन दोपहर के बाद फिर से एक बार मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंचे थे.

 

7 सीटों के फाइनल आंकड़े

 

बिलासपुर लोकसभा सीट पर 64.77 प्रतिशत मतदान.

दुर्ग लोकसभा सीट पर 73.68 प्रतिशत मतदान.

जांजगीर लोकसभा सीट पर 67.56 प्रतिशत मतदान.

कोरबा लोकसभा सीट पर 75.63 प्रतिशत मतदान.

रायगढ़ लोकसभा सीट पर 78.85 प्रतिशत मतदान.

रायपुर लोकसभा सीट पर 66.82 प्रतिशत मतदान.

सरगुजा लोकसभा सीट पर 79.89 प्रतिशत मतदान.

सरगुजा में सबसे ज्यादा वोटिंग

 

तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा वोटिंग सरगुजा लोकसभा सीट पर हुई है, सरगुजा में फाइनल आंकड़ों के मुताबकि 79.89 प्रतिशत मतदान हुआ है. पिछले चार चुनावों की अपेक्षा सरगुजा में हर बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ रहा है, 2009 में इस सीट पर 61.62 प्रतिशत, 2014 में 77.96 प्रतिशत, 2019 में 77.30 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जबकि इस बार सबसे ज्यादा 78.89 प्रतिशत वोटिंग हुई है. इस बार इस सीट के मुख्य प्रत्याशी बीजेपी के चिंतामणि महाराज और कांग्रेस के शशि सिंह थी.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 12, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

स्वसहायता समूह से जुड़कर हमेश्वरी राठौर बनीं सफल लखपति दीदी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में साय सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाएं अब जमीनी स्तर पर असर दिखा रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लालपुर की हमेश्वरी राठौर ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करते हुए “लखपति दीदी” के रूप...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *