अमेरिका में एक और व्यक्ति बर्ड फ्लू से सक्रमित हो गया है। यह अमेरिका का दूसरा मामला है, जिसमें एक इंसान बर्ड फ्लू से संक्रमित हुआ है। मिशिगन स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग (एमडीएचएचएस) ने बताया कि मिशिगन का एक किसान इससे संक्रमित हुआ है। एमडीएचएचएस ने आशंका जताई है कि किसान नियमित रूप से संक्रमित बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा के संपर्क में था।रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बताया कि डेयरी कर्मचारी H5N1 संक्रमित मवेशियों के संपर्क में था। इस वजह से उसकी निगरानी की जा रही थी। संक्रमित ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को लक्षणों की जानकारी दी थी। सीडीसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जांच के लिए पीड़ित के दो नमूने लिए गए थे। एक पीड़ित की नाक से एकत्र किया गया था और दूसरा पीड़ित की आंख से। नाक से लिया गया नमूना राज्य स्वास्थ्य विभाग प्रयोगशाला में भेजा गया, जहां इन्फ्लूएंजा वायरस नकारात्मक पाया गया। वहीं, आंख का नमूना परीक्षण के लिए सीडीसी को भेजा गया था, यहां ए(एच5) वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद दोबारा नाक का नमूना सीडीसी को भेजा गया। जांच में संक्रमण नहीं पाया गया। एमडीएचएचएस ने बताया कि किसान अब ठीक है। वे फार्म वर्कर के संबंध में अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं करेंगे।
टेक्सास में मिला था पहला संक्रमित
इससे पहले, अप्रैल में अमेरिका के टेक्सास में बर्ड फ्लू का पहला मानव मामला सामने आया था। यह व्यक्ति मवेशियों से जुड़ा हुआ था। सीडीसी की रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास में संक्रमित पाया गया व्यक्ति संभवतः बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित गायों के साथ काम करता था। यह पहली बार है कि जब ये वायरस गायों में पाया गया है और यह गाय से इंसान में बर्ड फ्लू फैलने का भी ये पहला मामला है। संक्रमित की जांच की रिपोर्ट की लेकर सीडीसी विशेषज्ञों ने बताया, रोगी में इन्फ्लूएंजा वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई। इस व्यक्ति के शरीर में देखा गया वायरस लगभग वैसा ही है जैसा टेक्सास में गायों और पक्षियों में पाया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 23, 2026 /
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...