Google Analytics Meta Pixel अमेरिका में दूसरा इंसान बर्ड फ्लू से हुआ संक्रमित, डेयरी में काम करता था पीड़ित - Ekhabri.com

अमेरिका में दूसरा इंसान बर्ड फ्लू से हुआ संक्रमित, डेयरी में काम करता था पीड़ित

अमेरिका में एक और व्यक्ति बर्ड फ्लू से सक्रमित हो गया है। यह अमेरिका का दूसरा मामला है, जिसमें एक इंसान बर्ड फ्लू से संक्रमित हुआ है। मिशिगन स्वास्थ्य और मानव सेवा विभाग (एमडीएचएचएस) ने बताया कि मिशिगन का एक किसान इससे संक्रमित हुआ है। एमडीएचएचएस ने आशंका जताई है कि किसान नियमित रूप से संक्रमित बर्ड फ्लू या एवियन इन्फ्लूएंजा के संपर्क में था।रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) ने बताया कि डेयरी कर्मचारी H5N1 संक्रमित मवेशियों के संपर्क में था। इस वजह से उसकी निगरानी की जा रही थी। संक्रमित ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को लक्षणों की जानकारी दी थी। सीडीसी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जांच के लिए पीड़ित के दो नमूने लिए गए थे। एक पीड़ित की नाक से एकत्र किया गया था और दूसरा पीड़ित की आंख से। नाक से लिया गया नमूना राज्य स्वास्थ्य विभाग प्रयोगशाला में भेजा गया, जहां इन्फ्लूएंजा वायरस नकारात्मक पाया गया। वहीं, आंख का नमूना परीक्षण के लिए सीडीसी को भेजा गया था, यहां ए(एच5) वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद दोबारा नाक का नमूना सीडीसी को भेजा गया। जांच में संक्रमण नहीं पाया गया। एमडीएचएचएस ने बताया कि किसान अब ठीक है। वे फार्म वर्कर के संबंध में अतिरिक्त जानकारी साझा नहीं करेंगे।

टेक्सास में मिला था पहला संक्रमित 
इससे पहले, अप्रैल में अमेरिका के टेक्सास में बर्ड फ्लू का पहला मानव मामला सामने आया था। यह व्यक्ति मवेशियों से जुड़ा हुआ था। सीडीसी की रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास में संक्रमित पाया गया व्यक्ति संभवतः बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित गायों के साथ काम करता था। यह पहली बार है कि जब ये वायरस गायों में पाया गया है और यह गाय से इंसान में बर्ड फ्लू फैलने का भी ये पहला मामला है। संक्रमित की जांच की रिपोर्ट की लेकर सीडीसी विशेषज्ञों ने बताया, रोगी में इन्फ्लूएंजा वायरस की जीनोम सीक्वेंसिंग की गई। इस व्यक्ति के शरीर में देखा गया वायरस लगभग वैसा ही है जैसा टेक्सास में गायों और पक्षियों में पाया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक को नोटिस, 3 हजार वाहनों का पंजीयन लंबित

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, 29 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...

छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को बड़ी सौगात, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये

By Reporter 5 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर सैनिकों (होमगार्ड) के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन और अन्य आवश्यक सेवाओं में योगदान देने वाले स्वयंसेवी नगर सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार...

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को उद्यमी बनाएगी सरकार की ‘अथ उद्यम’ पहल

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *