Google Analytics Meta Pixel ज्योतिषी ने गर्लफ्रेंड के पति को मारकर किचन में गाड़ा:बदबू न आए इसलिए लाश को प्लास्टिक से लपेटा - Ekhabri.com

ज्योतिषी ने गर्लफ्रेंड के पति को मारकर किचन में गाड़ा:बदबू न आए इसलिए लाश को प्लास्टिक से लपेटा

aaropi
aaropi

महासमुंद -छत्तीसगढ़ के महासमुंद में फिल्म दृश्यम जैसी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। किराएदार ज्योतिषी ने गर्लफ्रेंड के पति को मारकर किचन में गाड़ दिया। लाश को प्लास्टिक से कई लेयर में लपेटा ताकि बदबू बाहर न आए। पुलिस ने मृतक की टीचर पत्नी और ज्योतिषी को हिरासत में लिया है। मृतक यूपेश चंद्राकर 8 दिसंबर 2023 से लापता था।पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लालवानी गली के लोहानी बिल्डिंग का है। सोमवार की देर शाम कार्यपालिका मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दफन लाश को खोद कर निकाला गया। वारदात को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। दरअसल, महासमुंद जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बिरकोनी निवासी यूपेश चंद्राकर (40) 8 दिसंबर 2023 से लापता था। उसकी पत्नी शिक्षिका ज्योति चंद्राकर (35) ने 10 दिसंबर 2023 को सिटी कोतवाली में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पिछले 6 महीने से पत्नी देविका चंद्राकर अपने पति की कोई खोज-खबर नहीं ली।महासमुंद पुलिस को शक हुआ। इसी बीच एक पुख्ता इनपुट मिलने के बाद लोहानी बिल्डिंग में किराएदार मुकुंद त्रिपाठी को कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू की गई। इस बीच आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा। आरोपी की साजिश को पुलिस समझ चुकी थी। मुकुंद त्रिपाठी से सख्ती से पूछताछ की।

ज्योतिष का काम करता था आरोपी

इस दौरान आरोपी मुकुंद त्रिपाठी ने एक एक कर सारे राज उगल दिए। आरोपी ने बताया कि वह ज्योतिष का काम किया करता था। मृतक की शिक्षिका पत्नी ज्योति चंद्राकर का भी आना जाना था। इन सब बातों से यूपेश चंद्राकर नाराज रहता था। पत्नी को रोक-टोक करता था। इसलिए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि यूपेश चंद्राकर की हत्या कर लाश को लोहानी बिल्डिंग स्थित किराए के मकान में दफनाया है। किचन और बाथरूम के बीच खाली स्थान पर 4 फीट गड्ढा खोदा। उसकी लाश को प्लास्टिक से लपेट कर टेपिंग कर गाड़ दिया। फर्श को पहले जैसे ही सीमेंट से जोड़ दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *