संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने आज जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 26 दानवीर भामाशाह वार्ड में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। गौरतलब है कि विधायक विकास उपध्याय अपने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए रोजाना जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों से रू-ब-रू हो रहे हैं। वहीं कई समस्याओं का तत्काल निराकरण कर क्षेत्रवासियों को राहत भी दे रहेहैं।










