Google Analytics Meta Pixel तीन तलाक:11 साल पहले घर से भागकर की थी शादी, पति ने दूसरी के चक्कर में मारपीट कर घर से निकाला - Ekhabri.com

तीन तलाक:11 साल पहले घर से भागकर की थी शादी, पति ने दूसरी के चक्कर में मारपीट कर घर से निकाला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने बताया है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और तीन बार तलाक-तलाक कहकर उसे तलाक दे दिया। अब उसकी जान को भी खतरा है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक राजा तालाब के नूरानी चौक के पास रहने वाली एक महिला ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने अपने पति जाहिर हुसैन उर्फ पालू ईरानी के खिलाफ तीन तलाक देने, मारपीट करने, और जान से मारने की कोशिश करने की बात कही है। महिला के मुताबिक जहीर हुसैन के साथ उसने इस साल 2009 में घर से भाग कर शादी की थी दोनों की 3 साल की बेटी भी है। इसी साल 26 सितंबर को आपसी विवाद के चलते जहीर ने तीन बार तलाक- तलाक कहकर पत्नी को तलाक दे दिया और बच्ची को ले जाने की जिद करने लगा । इस दौरान जब महिला ने उसे रोका तो उसके साथ मारपीट भी की। महिला फिलहाल अपने पिता के साथ रहती है ।
10 लाख की उधारी
महिला ने बताया कि घर से भाग कर शादी करने के बाद किसी तरह से उसने अपने मायके वालों को इस रिश्ते को लेकर मना लिया । इस बीच उसके पति पालू ईरानी ने लड़की के पिता से करीब 10 लाख रुपए उधार ले लिए । 15 तोले सोने और कुछ जेवर लेकर फिलहाल वो फरार है । अब आए दिन वह महिला को उसकी बच्ची से अलग करने की धमकियां भी देता है ।
-दूसरी लड़की का चक्कर और पुलिस से सेटिंग
महिला ने बताया कि उसका पति पालू ईरानी अब किसी और लड़की के चक्कर में है और उसका अफेयर चल रहा है। इसी वजह से उसे तीन तलाक देकर वह रास्ते से हटाना चाहता है। बीते बुधवार को महिला को उसके पति ने जान से मारने और बेटी को अपने साथ ले जाने की धमकी दी। इसी वजह से अब पुलिस के पास पहुंचकर महिला ने शिकायत की है । महिला ने यह भी कहा है कि उसका पति जानलेवा हथियार लेकर घूमता है। वह यह भी दावा करता है कि पुलिस के बड़े अधिकारियों के साथ उसकी जान पहचान है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। डरी हुई महिला अब पुलिस से सुरक्षा मांग रही है। फिलहाल इस मामले में अब केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक मजदूर की मौत

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में मरम्मत कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग एरिया में सीलिंग रिपेयरिंग कर रहा मजदूर अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

सुशासन तिहार में सीएम साय सख्त, अधिकारी निलंबित, लापरवाही पर कार्रवाई

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 मई 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के तहत सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों का औचक दौरा कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधा...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

चित्रकोट जलप्रपात के पास गुजरात के केवड़िया मॉडल पर टेंट सिटी विकसित करने की तैयारी की, दुनिया में होगी अलग पहचान

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभाव कमजोर पड़ने के बाद राज्य सरकार ने बस्तर क्षेत्र में पर्यटन विकास पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। बस्तर की खूबसूरती अब दुनियां में देखी जाएगी। इसी कड़ी में बस्तर के प्रसिद्ध चित्रकोट...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

छत्तीसगढ़ के लिए दिल्ली में सजेगा ‘विकास का रोडमैप’, जानिए किन बड़े मुद्दों की फाइल लेकर निकले हैं CM साय

By User 6 / May 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण दिल्ली दौरे पर रवाना हुए। राजधानी रायपुर से रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि इस यात्रा के दौरान वे केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों से मुलाकात...

मेटाडोर में सामान बेचने वालों का होगा सत्यापन; ‘बाहरी’ तत्वों पर महापौर मीनल चौबे का कड़ा रुख

By User 6 / May 22, 2026 / 0 Comments
स्थानीय है तो पहचान पत्र उपलब्ध कराये रायपुर। शहर की आंतरिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए महापौर मीनल चौबे ने एक बड़ा निर्णय लिया है। राजधानी के विभिन्न मुख्य बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में गाडी लगाकर कवर व...

छत्तीसगढ़ में गर्मी चरम पर, बिलासपुर में आग उगल रहा सूरज

By Reporter 5 / May 20, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। सभी जिलों में तापमान लगातार बढ़ते ही जा रहा है। राजधानी रायपुर और बिलासपुर की अगर बात करें तो यहां पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है आने...