Google Analytics Meta Pixel शादियों में चोरी करने वाला सांसी गिरोह सक्रिय: रायगढ़ भेजी गई राजधानी पुलिस की टीम - Ekhabri.com

शादियों में चोरी करने वाला सांसी गिरोह सक्रिय: रायगढ़ भेजी गई राजधानी पुलिस की टीम

रायपुर। मुंबई, इंदौर समेत 35 शहरों की शादियों में चोरी करने वाला सांसी गिरोह राजधानी में सक्रिय हो गया है। गिरोह ने सेरीखेड़ी के एक बड़े शादी समारोह में पहली वारदात की है। जहां से दुल्हन के जेवर से भरा बैग पार कर दिया, जिसमें 7 लाख के जेवर थे। इसके बाद राजधानी पुलिस की एक टीम मप्र के राजगढ़ रवाना की गई है। वहीं चोरी के बाद शहर के बड़े शादी समारोह में पुलिस ने पहरा बढ़ा दिया गया है। सादी वर्दी में पुलिस वाले शादियों में नजर रखे हुए हैं। सभी मैरिज पैलेस का सीसीटीवी कैमरा चेक किया जा रहा है। क्योंकि सांसी गिरोह कभी भी एक वारदात नहीं करती है, जिस शहर में जाती है। वहां कम से कम 3 वारदात करते हैं। 2018 में भी इस गिरोह ने रायपुर में 4 वारदातें की थी। यह गिरोह देशभर में घूम-घूमकर घटना करते हैं। गिरोह के सदस्य सूट बूट में बाराती और घराती बनकर आते हैं। उनके बीच बैठे रहते हैं। मौका देखकर जेवर या उससे भरा बैग पार कर देते है। कई बार तो गिरोह के सदस्य मंच के किनारे रखा लिफाफा ले जाते हैं।
-फुटेज में दिखा 7 लाख की चोरी करने वाला युवक
एएसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि सेरीखेड़ी के विसलिंग वुड में 7 लाख की चोरी करने वाले युवक का फुटेज मिला है। वह नीले रंग की सूट बूट में वहां आया था। वह बारातियों के बीच बैठा रहा। वह उनके साथ भोजन करते हुए भी दिखाई दे रहा है। वह सीधे से मंडप के पास गया और दुल्हन के लिए बारातियों द्वारा लाया गया जेवर लेकर चला गया। जेवर ट्रॉली बैग में रखा हुआ था। वह बहुत ही आराम से सबके सामने से ट्रॉली बैग लेकर बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार चोरी करने वाला सांसी गिरोह का सदस्य है। यह गिरोह एमपी के राजगढ़ इलाके में पाया जाता है। यह जनजाति गिरोह है। गिरोह में कम से कम 4 लोग होते हंै। इसमें महिलाएं भी होती हैं। गिरोह के सदस्य सजधज कर पार्टी वियर कपड़ों में आते हैं। घरातियों और बारातियों के बीच बैठ जाते है। फिर रेकी करते हैं कि जहां पर जेवर, पैसा या लिफाफा रखा हुआ है।
उसे बैग में रखकर निकल जाते हैं। गिरोह के सदस्य शादी में कभी भी आपस में बातचीत नहीं करते और एक साथ नहीं रहते है।ं चोरी के बाद अलग-अलग निकलते हैं। गिरोह में नाबालिगों को भी रखा जाता है। महिलाएं चोरी करने कई बार छोटे बच्चे को लेकर भी आती हैं।
-राजगढ़ भेजी गई पुलिस की टीम
रायपुर पुलिस की एक टीम राजगढ़ रवाना हो गई। एमपी की पुलिस को चोर का फुटेज भेजा गया है। वहां से पुख्ता क्लू मिला है कि चोर राजगढ़ का बदमाश है। 2018 में रायपुर पुलिस ने सांसी गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक महिला भी शामिल थी। गिरोह से वीआईपी रोड के दो शादी समारोह में चोरी समेत 4 मामलों का खुलासा हुआ था।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...