Google Analytics Meta Pixel कौन हैं आईएएस सुबोध सिंह..NEET-PG पेपर लीक विवादों के बाद NTA के DG पद से हटाए गए, जानें किसे मिली जिम्मेदारी.. - Ekhabri.com

कौन हैं आईएएस सुबोध सिंह..NEET-PG पेपर लीक विवादों के बाद NTA के DG पद से हटाए गए, जानें किसे मिली जिम्मेदारी..

 

23 जून को होने वाली NEET- PG परीक्षा भी स्थगित कर दी गई। केंद्र सरकार ने शनिवार 22 जून की रात 9 बजे NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया। NTA ही वो सरकारी एजेंसी है, जो NEET जैसी परीक्षा कंडक्ट करती है। IAS सुबोध सिंह इसके प्रमुख अधिकारी थे।

 

NEET से हटाए गए सुबोध सिंह छत्तीसगढ़ के कैडर के IAS अफसर हैं। एक समय रायपुर के कलेक्टर थे। डॉ रमन सिंह की सरकार में वरिष्ठ अफसरों में इनकी गिनती होती थी। पिछले साल 2023 में ही इन्हें NTA का महानिदेशक बनाया गया था। 1997 बैच के सुबोध सिंह को हटाए जाने के बाद अब NTA के DG कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के रिटायर्ड आईएएस प्रदीप खरोला बनाए गए हैं।

 

क्या है NEET विवाद ?

 

नीट-यूजी में बहुत अधिक नंबर दिए जाने के आरोप लगे हैं। जिस कारण रिकॉर्ड 67 उम्मीदवारों ने परफेक्ट स्कोर के साथ टॉप रैंक हासिल किया है। 67 को 720 में से 720 नंबर मिल गए। पिछले साल टॉप रैंक पर दो छात्र आए थे।

 

छात्रों का आरोप है कि कई उम्मीदवारों के अंकों को घटाया या बढ़ाया गया है। जिससे उनकी रैंक प्रभावित हुई है। 6 केंद्रों पर परीक्षा में देरी के कारण समय की बर्बादी की भरपाई के लिए 1,500 से अधिक छात्रों को दिए गए ग्रेस मार्क्स भी जांच के दायरे में हैं।

 

पेपर लीक होने के भी आरोप लगे हैं। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने पिछले महीने कहा था कि उसे जांच से पता चला है कि 5 मई की परीक्षा से पहले लगभग 35 उम्मीदवारों को नीट-यूजी के प्रश्नपत्र और उत्तर उपलब्ध कराए गए थे। इस मामले में अब तक 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

Read Also  बीजापुर में 457 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण, मुख्यमंत्री की बड़ी बातें

 

शिक्षक का बेटा देश की सबसे बड़ी परीक्षा एजेंसी का चीफ बना

 

कानपुर निवासी सुबोध सिंह के पिता प्राइमरी स्कूल के शिक्षक रहे हैं। देश की टॉप परीक्षाएं NTA कराती है। इस एजेंसी के वो चीफ बने, मगर परीक्षा के विवाद के बाद उन्हें हटा दिया गया। 15 अगस्त 1973 को जन्में सुबोध सिंह ने आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। उन्होंने इग्नू से एमबीए भी किया है।

 

जब अफसर बने तो छत्तीसगढ़ MP का ही हिस्सा था। उन्हें पहली पोस्टिंग 1998 में मंडला जिले में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में मिली। 2002 में रायगढ़ जिले के कलेक्टर बनाए गए। इसके बाद मार्कफेड और नान के एमडी, पशु संचालनालय के डायरेक्टर रहे। 2005 में रायपुर के कलेक्टर बनाए गए थे। इसके बाद बिलासपुर के कलेक्टर बने और फिर से रायपुर के कलेक्टर बनाए गए। दोनों जिलों में सिटी बस सेवा शुरू करने का श्रेय उन्हें जाता है।

 

रायपुर कलेक्टर से उन्हें हाउसिंग बोर्ड का कमिश्नर बनाया गया। जून 2009 में वे मुख्यमंत्री सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी बने। इसके बाद 2018 तक रहे। सरकार बदली तो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सुबाेध दिल्ली चले गए थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, अविवाहित बेटी को अनुकंपा नियुक्ति में पहला अधिकार

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 18, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जगदलपुर के ट्री मैन ने राज्यपाल को भेंट किया मियाजाकी आम

By User 6 / June 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...

चारित्र शंका के कारण पति ने पत्नी से किया अभद्र व्यवहार, सिर मुंडन करवा कर चेहरे में लगाई और बनाया वीडियो

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...

आज है सोमवती अमावस्या, खास संयोग में करें यह उपाय 

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...

गजराज बांध बनेगा रायपुर की नई लाइफलाइन, राज्यपाल की बड़ी पहल

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...

वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IFS और SFS अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...

ट्राइबल हॉस्टल के 13 युवाओं ने UPSC प्रीलिम्स में रचा इतिहास

By User 6 / June 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

रायपुर सहित पांच शहरों में 250 करोड़ रिडेवलपमेंट परियोजनाओं के टेंडर जारी

By User 6 / June 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *