Google Analytics Meta Pixel 20 सालों बाद अशिक्षा के अंधकार से बाहर निकलने को तैयार मुदवेंडी, शिक्षा की ओर बढ़े कदम - Ekhabri.com

20 सालों बाद अशिक्षा के अंधकार से बाहर निकलने को तैयार मुदवेंडी, शिक्षा की ओर बढ़े कदम

  • माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में नियद नेल्लानार और स्कूल वेंडे वर्राट पंडूम के माध्यम से शिक्षा का उजियारा

 

रायपुर, 25 जून 2024/ बस्तर अंचल के बीजापुर जिले के मुदवेंडी गांव में, जहां पिछले 20 वर्षों से अशिक्षा का अंधकार छाया हुआ था, अब शिक्षा की नई किरण दिखने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और जिला प्रशासन के प्रयासों से नए शिक्षा सत्र में यहां स्कूल की घंटी बजनी शुरू हो जाएगी। सड़क और सुरक्षा के विस्तार के बाद मुदवेंडी के बच्चों को शिक्षा के अधिकार का लाभ मिलेगा और वे अशिक्षा के अंधकार से मुक्त हो सकेंगे। इस नए सत्र में बीजापुर जिले में 24 बंद स्कूल फिर से खोले जाएंगे और 32 नए स्कूल स्थापित किए जाएंगे। डुमरीपालनार, तोड़का, सावनार, कोरचोली, कावड़गांव जैसे गांवों में 20 साल बाद स्कूल फिर से खुल रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल और जिला प्रशासन के प्रयासों से मुदवेंडी को सुनहरे भविष्य की किरणे दिखने लगी हैं और यहां के नौनिहाल अब शिक्षा से वंचित नहीं रहेंगे। इस बदलाव की शुरुआत स्कूल वेंडे वर्राट पंडूम के घर-घर दस्तक अभियान से संभव हुई है, जब शासन की टीम शालात्यागी और अप्रवेशी बच्चों की शाला में वापसी के लिए ग्रामीणों के बीच पहुंची। ग्रामीणों को शिक्षा के फायदे और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ की जानकारी देकर आश्वस्त किया गया कि भविष्य को संवारने में शिक्षा ही महत्वपूर्ण माध्यम है।

IMG 20240625 WA0037

सड़क सुरक्षा के विस्तार के बीच ग्रामीण अब आश्वस्त हैं कि उनके बच्चों का भविष्य विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। विश्वास बहाली के मुहिम के चलते माओवाद प्रभावित इलाकों का माहौल तेजी से बदलता दिख रहा है। ग्रामीण खुद स्कूल के लिए झोपड़ी तैयार कर रहे हैं ताकि शिक्षा के मंदिर में उनके बच्चों का भविष्य संवर सके। शासन आवश्यक बुनियादी जरूरतों के अलावा गाँव के ही शिक्षित बेरोजगारों को शिक्षादूत की जिम्मेदारी देकर निश्चित मानदेय मुहैया करा रहा है।

Read Also  छत्तीसगढ़ सीडी कांड: सुनवाई 5 मार्च तक टली

 

गौरतलब है कि मुदवेंडी गांव नियद नेल्लानार से फिर से आबाद हो रहा है तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सुरक्षा का उजियारा गांव को रोशन करने में कारगर हो रहा है। नियद नेल्लानार (आपका अच्छा गांव) के जरिये विकास की पहूँच और स्कूल वेंडे वर्राट पंडूम से शिक्षा की मुख्यधारा में लौटने की अपील का असर अब माओवाद प्रभावित इलाकों में दिखने लगा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देशभर में आपदा चेतावनी सिस्टम का परीक्षण, मोबाइल पर अलर्ट जारी

By Reporter 5 / May 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 मई 2026। अगर आपके मोबाइल फोन पर तेज अलार्म के साथ NDMA अलर्ट का एसएमएस आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह भारत सरकार द्वारा विकसित नई आपदा चेतावनी प्रणाली का परीक्षण है, जिसे देशभर में...

छत्तीसगढ़ का मौसम अचानक बदला: तपती गर्मी के बीच बारिश और ओलों ने दी राहत, अलर्ट जारी

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर सभी को चौंका दिया। सुबह तक तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में...

छत्तीसगढ़ में बोर्ड रिजल्ट जारी, मेरिट सूची में नाम चमके, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं 

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ई-क्लिक के माध्यम से परीक्षा परिणाम घोषित किए। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा...

छत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: दो अफसरों के ट्रांसफर से बदला समीकरण

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अहम प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जहां राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नई ट्रांसफर सूची जारी की है। इस सूची में दो अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: भीषण गर्मी के बीच अब मौसम राहत देने की तैयारी में है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में मौसम करवट ले सकता है।   गर्मी के बीच...

बीजापुर अस्पताल में चमत्कार जैसा इलाज…दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे नवजात को मिला नया जीवन

By User 6 / May 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर (छत्तीसगढ़) : बीजापुर जिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (SNCU) ने एक बेहद चुनौतीपूर्ण मामले में सफलता हासिल की है। यहां एक नवजात शिशु, जो एक अत्यंत दुर्लभ और गंभीर बीमारी से पीड़ित था, उसे सफल उपचार...

छत्तीसगढ़ में 5वीं और 8वीं के रिजल्ट का बड़ा अपडेट, आज खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से दोनों कक्षाओं का परिणाम आज दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।इसको...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएं शुरू, घर बैठे मिलेंगी भूमि सुविधाएं

By User 6 / April 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 30 अप्रैल 2026:छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग ने नागरिक सुविधाओं को सरल बनाने के लिए डिजिटल पहल को तेजी से लागू किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भूमि और राजस्व संबंधी सेवाओं को ऑनलाइन, पारदर्शी और पेपरलेस...

एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव, 1 मई से लागू होंगे नए नियम… अब बिना OTP नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर

By User 6 / April 29, 2026 / 0 Comments
LPG New Rule: 1 मई से एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर गैस बुकिंग और डिलीवरी प्रक्रिया पर पड़ेगा। अब उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा सख्त...

आज का राशिफल 

By User 6 / May 4, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *