Google Analytics Meta Pixel बिलासपुर की सफाई अधोसंरचना कटघरे में - Ekhabri.com

बिलासपुर की सफाई अधोसंरचना कटघरे में

मानसून के दस्तक के साथ सूबे की न्यायधानी बिलासपुर की सफाई अधोसंरचना कटघरे में है।वॉटर लॉगिंग की समस्या का स्थाई समाधान अब तक नहीं ढूंढा जा सका है। अस्थाई प्रबंधन में भी निगम की तैयारियां फेल नज़र आ रही हैं। भारी भरकम बजट वाले नगर निगम में सफाई अधोसंरचना का ये हाल कई सवाल खड़े कर रहा है।

 

 

 

बिलासपुर प्रदेश का दूसरा बड़ा शहर और महत्वपूर्ण नगर निगम है। अकेले बिलासपुर नगर निगम का बजट लगभग एक हजार करोड़ का है, जिसमें शहर के अधोसंरचना विकास से लेकर साफ, सफाई, बिजली, पानी जैसे तमाम व्यवस्थाओं पर काम किया जाता है। यह जानकर हैरत होगा कि इतने भारी भरकम बजट के बाद भी नगर निगम बिलासपुर की सफाई अधोसंरचना कटघरे में है। दरअसल, बिलासपुर नगर निगम अब तक शहर में वाटर लॉगिंग की समस्या का स्थाई समाधान नहीं ढूंढ पाया है। इसके लिए हर वर्ष करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। नाले नाली की साफ सफाई हो या फिर बने हुए तोड़कर फिर नया निर्माण कार्य। तमाम कवायदों में केवल करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थाई समाधान अब तक नहीं निकल पाया है। पुराना बस स्टैंड, कश्यप कॉलोनी, श्रीकांत वर्मा मार्ग, विद्या विनोबा नगर का क्षेत्र इसका बड़ा उदाहरण है।

 

 

 

बिलासपुर में ड्रेनेज और पानी निकासी के लिए 137 नाले नालियों का सिस्टम काम करता है। पूरे शहर का ड्रेनेज और बारिश का पानी इन नाले नालियों के जरिए बाहर जाता है। ये नाले नालियां पूरे शहर को कवर करती हैं। इनमें गोकने नाला, ज्वाली नाला जैसे कई बड़े नाले हैं जो आधे से ज्यादा शहर के ड्रेनेज सिस्टम के लिए काम करती हैं। लेकिन निगम, समय के साथ इस सिस्टम को भी दुरुस्त रखने व और बेहतर करने में अब तक फेल साबित रहा है, या ये कहें की बने हुए सिस्टम को बिगाड़ने का काम उल्टे निगम ने किया है। शहर के अधिकांश नालों को पैक कर उसके ऊपर कनेक्टिंग रोड बना दिया गया है। इससे नालों का प्रॉपर सफाई और पानी का फ्लो बाधित हो रहा है। यही हाल नालियों का भी है, अधिकांश नालियों को खुद निगम ने या तो स्मार्ट रोड के नामपर फुटपाथ बनाकर पैक कर दिया है। या फिर उन नालियों पर लोगों का कब्जा है। जहां नालियां खुली हैं वहां लोग सीएनडी वेस्ट डाल रहे हैं। ऐसे में नालियां भी जाम हैं। निगम जरूर समय- समय पर नाले नालियों की सफाई के साथ नालियों में कचरा डालने व कब्जा करने वालों पर जुर्माना व कार्रवाई का दावा करता है। लेकिन वाटर लॉगिंग के साथ निगम का ये सिस्टम भी फेल हो जाता है। नालियों का मलबा सड़कों में आ जाता है और पूरा सिस्टम ध्वस्त हो जाता है। गोलबाजार, सरकंडा, तोरवा, उसलापुर क्षेत्र में वॉटर लॉगिंग की समस्या इसका बड़ा उदाहरण है।

 

 

 

सफाई अधोसंरचना के इस हकीकत के बीच निगम के अपने दावे हैं। नाले नालियों का चौड़ीकरण, कुछ नए नाले नालियों का निर्माण और साफ सफाई को निगम अपनी मानसून की तैयारी और वाटर लॉगिन की समस्या का समाधान मान रहा है। निगम अधिकारियों की माने तो वे इसके स्थाई समाधान की तरफ बढ़ रहे हैं। इसके लिए प्लानिंग के साथ शहर के आउटर और अंदर नालों का निर्माण किया जा रहा है, इनमें ऐसे नाले जिनपर ज्यादा फ्लो रहता है उन नालों का भी चौड़ीकरण व विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा प्रॉपर साफ़ सफाई के साथ नालियों का फ्लो बने रहे इसपर काम किया जा रहा है।

 

 

 

बहरहाल, इस रिपोर्ट में आपने देखा कि सूबे के दूसरे बड़े शहर बिलासपुर नगर निगम में सफाई अधोसंरचना का क्या हाल है। भारी भरकम बजट होने के बाद भी अब तक वॉटर लॉगिंग की समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकल सका है। आज भी आधे अधूरे बिना कोई ठोस प्लानिंग, अस्थाई समाधान के भरोसे ही बिलासपुर की सफाई अधोसंरचना संचालित है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

चिरमिरी पुलिस का बड़ा खुलासा: रसल एक्का गैंग बेनकाब, जानिए कैसे हुआ पर्दाफाश

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़ : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चिरमिरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय रसल एक्का गैंग का भंडाफोड़ करते हुए पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में मास्टरमाइंड...

गैस एजेंसियों पर उमड़ी भीड़, 7 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलिंडर! रायपुर में क्यों बनी ऐसी स्थिति? पढ़ें रिपोर्ट

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *