Google Analytics Meta Pixel भारत के 12 राज्यों की 60 फीसदी महिलाओं तक नहीं पहुंचा इंटरनेट - Ekhabri.com

भारत के 12 राज्यों की 60 फीसदी महिलाओं तक नहीं पहुंचा इंटरनेट

भारत में सोशल मीडिया का प्रचलन काफी बढा है। हर तरफ आज डिजीटल होने की बात हो रही है। आज उनलोगों के हाथ में भी मोबाइल है, जिसकी कभी शायद उन्‍होंने कल्‍पना भी नहीं की थी। इसके कारण इंटरनेट का प्रचलन और उपयोग भी बढा है। इसके बावजूद देश के 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 60 प्रतिशत से अधिक महिलाओं ने इंटरनेट का आज तक इस्तेमाल नहीं किया है। देश के 22 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किए गए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है।

सर्वेक्षण रिपोर्ट में बताया गया है कि जिन राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम महिलाओं ने इंटरनेट का इस्तेमाल किया है,  उनमें आंध्र प्रदेश, असम,  गुजरात,  कर्नाटक,  महाराष्ट्र और मेघालय जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं, सात राज्यों में करीब 50 प्रतिशत पुरुषों ने इंटरनेट इस्तेमाल किया है। इनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, मेघालय और बंगाल शामिल हैं।

इसकी वजह महिलाओं में साक्षरता की कमी माना जा रहा है। महिलाओं की साक्षरता दर में केरल सबसे आगे है। इसके बाद लक्षद्वीप और मिजोरम का नंबर है। आंध्र प्रदेश, बिहार और तेलंगाना में महिलाओं की साक्षरता दर सबसे कम है। पुरुषों की साक्षरता दर के मामले में भी लक्षद्वीप अव्वल है। दूसरे नंबर पर केरल है। आंध्र प्रदेश और बिहार इस मामले में भी पीछे हैं।

सर्वेक्षण के अनुसार, जिस व्यक्ति ने नौवीं कक्षा या इससे अधिक पढ़ाई की हो और जो पूरा वाक्य या वाक्य का एक हिस्सा पढ़ सके, उसे साक्षर माना जाता है।

सर्वेक्षण में यह भी सामने आया है कि बिहार, बंगाल और त्रिपुरा में 40 फीसद से अधिक महिलाओं की शादी 18 वर्ष से कम उम्र में हुई। वास्तविक प्रतिशत बिहार (40.8), त्रिपुरा (40.1) और बंगाल (41.6) है। आंध्रप्रदेश (12.6 फीसद), असम (11.7 फीसद), बिहार (11 फीसद), त्रिपुरा (21.9 फीसद), बंगाल (16.4 फीसद) में 15 वर्ष से 19 वर्ष की आयु वर्ग में सबसे ज्यादा संख्या में महिलाएं या तो मां बन चुकी थीं या गर्भवती थीं। लड़कियों के लिए शादी की 18 वर्ष कानूनी उम्र सीमा है।

Read Also  शासकीय महाविद्यालय पर बिना रसीद दिए पैसे लेने का आरोप

इंटरनेट इस्तेमाल करने वाली महिलाएं

आंध्र प्रदेश – 21 प्रतिशत

असम     -28.2 प्रतिशत

बिहार     -20.6 प्रतिशत

गुजरात    -30.8 प्रतिशत

कर्नाटक   -35 प्रतिशत

महाराष्ट्र   -38 प्रतिश्ात

मेघालय   – 34.7 प्रतिशत

तेलंगाना   – 26.5 प्रतिशत

त्रिपुरा      – 22.9 प्रतिशत

बंगाल     – 25.5 प्रतिशत

दादर एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव   – 36.7 प्रतिशत

अंडमान – निकोबार द्वीप समूह            -34.8 प्रतिशत

——————

इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले पुरुष

आंध्र प्रदेश – 48.8 प्रतिशत

असम     – 42.3 प्रतिशत

बिहार     – 43.6 प्रतिशत

मेघालय    -42.1 प्रतिशत

त्रिपुरा      -45.7 प्रतिशत

बंगाल      -46.7 प्रतिशत

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह –        – 46.5 प्रतिशत

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...