Google Analytics Meta Pixel आखिर बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव रात को क्यों नही सो पा रहे है चैन से ? - Ekhabri.com

आखिर बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव रात को क्यों नही सो पा रहे है चैन से ?

नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा को लेकर गृहमंत्री भारत सरकार एंव राज्य सरकार को विधायक ध्रुव कई बार लिख चुके है पत्र

 

गरियाबंद। आखिर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव रात को चैन से क्यों नही सो पा रहे है ? अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित जनक ध्रुव एंव उनके परिजनों ने फिर एक बार सरकार से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है ज्ञात हो कि गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र मैनपुर से दो किलोमीटर दुर ग्राम नाहनबिरी में निवास करने वाले बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55 के विधायक जनकराम ध्रुव अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे है, भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह एंव छत्तीसगढ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक एंव कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को विधायक ध्रुव द्वारा तीन से चार बार पत्र लिखकर वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की मांग कर चुके है लेकिन अब तक उन्हे वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान नही किया गया है.

 

 

 

जिसके कारण विधायक जनक ध्रुव को दुरस्थ वनांचल संवदेनशील क्षेत्रो में दौरा करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, विधायक जनक ध्रुव विधायक के साथ ही छत्तीसगढ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते पुरे प्रदेश के दौरे पर समय समय पर पहुंचते है, बस्तर जैसे घोर नक्सल क्षेत्रो के साथ ही कई संवेदनशील क्षेत्रो में उन्हे हमेशा खतरा बना रहता है ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के समय उनके निवास स्थान से महज 05 किलोमीटर दुरी पर नक्सली हमला में एक जवान भी शहीद हो चुके है, पहाड़ी क्षेत्र उनके निवास से महज डेढ़ किलोमीटर दुरी पर लगा हुआ है, इस वनांचल क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती और बिजली की लचर व्यवस्था के कारण रात के अंधेरे में उन्हे सुरक्षा देने वाले कर्मचारी भी परेशान हो जाते है, सुरक्षा को लेकर जनक ध्रुव द्वारा कई बार आवेदन लिखा जा चुका है आज फिर विधायक जनक ध्रुव ने भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह एंव प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ, गरियाबंद कलेक्टर एंव पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर फिर एक बार वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने की मांग किया है।

Read Also  इमरान को जमानत के बावजूद गिरफ्तार करना चाहती है पुलिस

 

विधायक जनक ध्रुव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया

बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव ने आज फिर अपनी सुरक्षा के लिए पत्र प्रेषित करने के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 55 के वे विधायक है साथ ही छत्तीसगढ आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी है मेरा निर्वाचन क्षेत्र नक्सल प्रभावित होने के कारण आये दिनों नक्सल गतिविधियां होते रहती है विधानसभा निर्वाचन 2023 मतदान के दिन मेरे निज निवास से 06 किलोमीटर दुरी पर मतदान दल पर हुए नक्सली हमले से एक पुलिस के जवान शहीद हो चुके है, मुझे राज्य सरकार द्वारा एक्स श्रेणी सुरक्षा प्राप्त है नक्सल प्रभावित संवेदनशील क्षेत्र को देखते हुए मुझे सुरक्षा के दृष्टि से वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा की आवश्यकता है श्री ध्रुव ने बताया कि विधानसभा चुनाव हुए सात माह हो चुके है कई बार केन्द्रीय गृहमंत्री से लेकर राज्य सरकार और जिले के संबधित अफसरों को पत्र लिख चुका हूॅ लेकिन मुझे अब तक वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान नही किया गया है, श्री ध्रुव ने बताया कि मैनपुर क्षेत्र में बिजली की लचर व्यवस्था के कारण उन्हे सुरक्षा देने वाले एक्स श्रेणी की सुरक्षा में तैनात जवानों को भी भारी परेशानी हो रही है रात में चारो तरफ अंधेरा छा जाता है मेरे घर के नजदीक ही पहाड़ी लगा हुआ है। विधायक श्री ध्रुव ने यह भी बताया कि पूर्व भाजपा विधायक डमरूधर पुजारी के पहले कार्यकाल में भी घटना हो चुकी है, इसलिए ऐसी घटना की पुनःवृत्ति न हो। विधायक ध्रुव ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक होने के कारण मेरे साथ भेदभाव किया जा रहा है, जबकि मेरा पुरा विधानसभा क्षेत्र काफी संवेदनशील क्षेत्र है और मुझे गांव गांव जनसम्पर्क में जाना पडता है, श्री ध्रुव ने कहा कि पर्याप्त सुरक्षा के अभाव में क्षेत्र के अंतिम छोर के गांवो तक पहुंचने में तो भय बना रहता है मेरे निवास में भी भय बना रहता है और मुझे वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा दिया जाये जिससे मै चैन से तो रात में सो सकूं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे ने कहा मैंने मेकर्स पर यौन उत्पीड़न का लगाया था झूठा आरोप

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
Bhabhiji Ghar Par Hain फेम एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले भाभीजी के मेकर्स पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। अब हाल ही में उन्होंने स्वीकार किया कि शो के निर्माता पर...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *