Google Analytics Meta Pixel जिसके साथ लेने थे सात फेरे… उस युवक ने अपने होने वाली पत्नी को शादी से 2 दिन पहले अर्थी पर सुलाया - Ekhabri.com

जिसके साथ लेने थे सात फेरे… उस युवक ने अपने होने वाली पत्नी को शादी से 2 दिन पहले अर्थी पर सुलाया

शादी के दो दिन पहले अपनी होने वाली दुल्हन को मौत के घाट उतारने वाले युवक को नंदिनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित और युवती दोनों ही इस शादी से नाखुश थे, लेकिन सामाजिक दबाव के चलते वे लोग शादी कर रहे थे।

 

9 जुलाई की देर रात को आरोपी ने अपनी होने वाली पत्नी को मिलने के लिए ग्राम मेडेसरा के तालाब के पास बुलाया। वहां पर दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह तालाब की सीढ़ी पर गिर पड़ी और सिर पर चोट लगने से बेहोश हो गई।

 

युवती को तैरना आता था, फिर डूबी कैसे

आरोपित उसे मरा हुआ समझकर तालाब में फेंककर चला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट और डूबने से मौत की पुष्टि हुई, जबकि युवती को अच्छे से तैरना आता था। इसके बाद तकनीकी जांच की गई और घटना की रात आरोपित का मोबाइल का लोकेशन घटना स्थल पर मिला। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्या करने की बात स्वीकार की।

 

पुलिस ने बताया कि ग्राम मेडेसरा निवासी तेजस्वनी जोशी (19) की शादी ग्राम बीरेभाठ निवासी आरोपित हुमन जोशी (23) से हुई थी। 12 जुलाई को दोनों की शादी होने वाली थी। इसके पहले 10 जुलाई को तेजस्वनी की लाश उसके गांव के तालाब में मिली। लाश देखकर परिवार को संदेह हुआ, क्योंकि तेजस्वनी अच्छी तैराक थी, इसलिए उसके डूबकर मरने की बात किसी को भी हजम नहीं हुई।

 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो उसमें मौत का कारण तो पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई, लेकिन ये भी स्पष्ट हुआ कि उसके सिर पर चोट लगी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संदेह पैदा हुआ। इसके बाद पुलिस ने मृतका के मोबाइल के कॉल डिटेल और टॉवर लोकेशन की जांच की।

Read Also  महतारी वंदना योजना : 70 लाख 26 हजार 352 में से 11771 आवेदनों को किया गया रिजेक्ट, देखें लिस्ट

 

जांच में पता चला कि 9 जुलाई की रात को उसकी अपने होने वाले पति हुमन जोशी से बात हुई थी और उसके बाद वह तालाब के पास गई थी। रात में हुमन का मोबाइल का लोकेशन भी तालाब के पास ही मिला। इस पर पुलिस को संदेह हुआ तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने हत्या करने की बात स्वीकार की।

 

शादी से खुश नहीं था युवक

युवक ने पूछताछ में बताया कि वो इस शादी से खुश नहीं था। रात में जब वो तेजस्वनी से मिलने के लिए पहुंचा तो वहां पर उसने अपनी शादी की तैयारियों के बारे में बताया था। जिस पर तेजस्वनी ने उसे बोला था कि जब वह शादी की ठीक से तैयारी नहीं कर सकता था तो शादी के लिए हां क्यों बोला। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने तेजस्वनी की हत्या कर दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

महतारी वंदन योजना से बदली लोकेश्वरी की जिंदगी, बढ़ा आत्मनिर्भरता का भरोसा

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *