नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने सौर ऊर्जा को घर-घर तक पहुँचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उनका कहना है कि सौर ऊर्जा भविष्य का ऊर्जा स्रोत है और यह सबसे सस्ता और सुलभ विकल्प बनने जा रहा है। मंत्री शुक्ला ने मंत्रालय में ऊर्जा विभाग और काउंसिल ऑफ एनर्जी एनवायरमेंट एंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) के बीच तीन साल के एमओयू पर चर्चा के दौरान यह बातें कही।
मंत्री शुक्ला ने सीईईडब्ल्यू की टीम से अन्य राज्यों में किए गए कार्यों का अनुभव मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ साझा करने का अनुरोध किया। ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव और सीईईडब्ल्यू के सीईओ डॉ. अरूणाभ घोष ने इस करारनामे पर हस्ताक्षर किए।
मंत्री शुक्ला ने कहा कि सीईईडब्ल्यू के साथ काम करने से मध्यप्रदेश के लोगों को लाभ होगा और प्रदेश को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सीईईडब्ल्यू को बिहार और असम में किए गए कार्यों के अनुभव को मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ साझा करने का सुझाव दिया। इसके अलावा, उन्होंने मध्यप्रदेश ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से इन राज्यों की यात्रा कर अनुभव प्राप्त करने की सलाह दी।
अपर मुख्य सचिव श्रीवास्तव ने मंत्री शुक्ला के मार्गदर्शन में काउंसिल के साथ मिलकर काम करने का आश्वासन दिया। उन्होंने रूफ टॉप एनर्जी और कुसुम-ए तथा कुसुम-सी योजनाओं के अंतर्गत अधिकतम लोगों को लाभान्वित करने के प्रयास की बात की। उन्होंने कहा कि आगामी दो माह में टेंडर आदि प्रक्रियाओं को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
सीईईडब्ल्यू के सीईओ डॉ. घोष ने बताया कि उनकी संस्था ऊर्जा, पर्यावरण और जल के क्षेत्र में एशिया की प्रमुख गैर-लाभकारी नीति अनुसंधान संस्थाओं में से एक है। यह संसाधनों के उपयोग और पुनः उपयोग को लेकर डेटा, विश्लेषण और रणनीतिक आउटरिच का उपयोग करती है।
इस अवसर पर ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनवीर सिंह बैस और सीईईडब्ल्यू की प्रोग्राम डायरेक्टर शालू अग्रवाल भी उपस्थित थीं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...