नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आने वाले महीनों में ताबड़तोड मौके मिल सकते हैं। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में फेस्टिव सीजन के दौरान नौकरियों के लाखों मौके सामने आ सकते हैं। इससे नौकरी खोज रहे लोगों की तलाश पूरी हो सकती है।
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियों को लाखों लोगों की जरूरत पड़ने वाली है। स्विगी इंस्टामार्ट और जेप्टो जैसी क्विक कॉमर्स कंपनियों में गिग वर्कर्स की डिमांड में 40 फीसदी की जबरदस्त तेजी आ सकती है। माना जा रहा है कि होम डिलीवरी करने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों को त्योहारी महीनों में 10-12 लाख अतिरिक्त गिग वर्कर्स की जरूरत पड़ेगी।
रिपोर्ट में इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के हवाले से बताया गया है कि जब फेस्टिव सीजन अपने पीक पर होगा, उस समय ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म को लगभग 20 फीसदी ज्यादा गिग वर्कर्स को अपने साथ जोड़ने की जरूरत पड़ेगी। त्योहारी महीनों में क्विक कॉमर्स के साथ-साथ पारंपरिक ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी सेगमेंट में भी नौकरियां आने वाली हैं।
अभी विभिन्न क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ करीब 3-4 लाख राइडर काम कर रहे हैं। वहीं ई-कॉमर्स और फूड डिलीवरी कंपनियों के साथ काम कर रहे राइडर्स की संख्या 40-50 लाख तक है. उनमें से दो-तिहाई गिग वर्कर्स सिर्फ ई-कॉमर्स इकोसिस्टम से जुड़े हुए हैं। अभी इन तीनों सेगमेंट में क्विक कॉमर्स में मिल रही नौकरियां भले ही सबसे कम हों, लेकिन उसमें सबसे तेज ग्रोथ आ रही है।
दरअसल, स्मार्टफोन और किफायती इंटरनेट ने ई-कॉमर्स कंपनियों को दूर-दराज के गांवों तक पहुंचा दिया है। ग्रामीण इलाकों में भी लोग बड़ी संख्या में ऑनलाइन शॉपिंग को तरजीह देने लगे हैं। फेस्टिव सीजन के दौरान जब ई-कॉमर्स कंपनियां तगड़े ऑफर्स लेकर आती हैं, उनकी बिक्री और बढ़ जाती है। ग्राहकों की बढ़ी डिमांड को पूरा करने और अंतिम छोर तक सामानों को पहुंचाने के लिए उन्हें अतिरिक्त कामगारों की जरूरत पड़ती है।
इससे एक तरफ कंपनियों को अपना दायरा बढ़ाने में मदद मिलती है, दूसरी ओर त्योहारी मौसम में लोगों को कमाई करने के अतिरिक्त मौके मिल जाते हैं। बताया जाता है कि ई-कॉमर्स कंपनियां गिग वर्कर्स को हर डिलीवरी पर 20 से 30 रुपये तक का भुगतान करती हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By User 6 /
October 24, 2026 /
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां अनियंत्रित होकर एक जायलो गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल चिरमिरी में...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...