Google Analytics Meta Pixel CG news : दुष्कर्म केस में फंसे IAS अधिकारी, छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 घंटे में कमिश्नर बदलने का आदेश जारी किया - Ekhabri.com

CG news : दुष्कर्म केस में फंसे IAS अधिकारी, छत्तीसगढ़ सरकार ने 3 घंटे में कमिश्नर बदलने का आदेश जारी किया

रायपुर। कल देर शाम छत्तीसगढ़ सरकार ने चार आईएएस अफसरों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए है। लेकिन तीन घंटे के भीतर ही उन्हें संशोधित करना पड़ा। जीएडी ने कल रात करीब आठ बजे चारों आईएएस अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए। हालांकि, रात ग्यारह बजे इसमें अहम संशोधन किया गया। पहले जनक प्रसाद पाठक को बिलासपुर संभाग का कमिश्नर नियुक्त किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें रायपुर बुला लिया गया। उनकी जगह रायपुर के कमिश्नर महादेव कावरे को बिलासपुर संभाग के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

बता दें कि, 2020 में जनक प्रसाद पाठक जांजगीर के कलेक्टर थे। उस दौरान एक महिला ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। थाने में दर्ज शिकायत में महिला ने बताया कि, कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने अपने कार्यालय कक्ष में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया था।इस तरह के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने उन्हें कलेक्टर पद से हटा दिया। फिलहाल पाठक हाईकोर्ट से जमानत पर हैं। इस गंभीर मामले के चलते उन्हें सचिव पद पर पदोन्नति नहीं मिल पाई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने पदोन्नति के लिए उनका नाम कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग को भेजा था, लेकिन भारत सरकार ने इसे देने से मना कर दिया। उनके सभी बैचमेट को सचिव पद पर पदोन्नत कर दिया गया है, जबकि जनक पाठक विशेष सचिव ही बने हुए हैं।

 

यह कारण था आदेश बदलने का

सरकार ने नीलम एक्का की जगह जनक प्रसाद पाठक को बिलासपुर का कमिश्नर नियुक्त किया। हालांकि, बाद में इसमें एक बड़ी चूक सामने आई। कलेक्टर के चैंबर में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना जांजगीर जिले में हुई, जो बिलासपुर संभाग में आता है। वर्तमान में उसी जिले में एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज है, और आरोपी आईएएस अधिकारी को कमिश्नर नियुक्त करना अनुचित संदेश देता है। अगर पाठक कमिश्नर के तौर पर जांजगीर जाते हैं, तो यह अनावश्यक रूप से मामले को और बढ़ा देगा। इसके मद्देनजर सरकार ने आदेश में संशोधन करना जरूरी समझा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...

सावन के सोमवार और भी होंगे खास, जानिए कैसे मिलेगी असीम कृपा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
सावन का महीना वैसे तो हर दिन महादेव के लिए समर्पित होता है लेकिन सोमवार के अगर बात की जाए तो इसमें चार गुना असीम कृपा भगवान की हमें मिल सकती है. इस दिन अभिषेक और आराधना करने से भगवान...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *