गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दानीकुंडी स्थित मां दुर्गा ट्रेडर्स के गोदाम से मरवाही पुलिस ने 15 टन अवैध कबाड़ जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 3 लाख है। ट्रेडर्स के संचालक और सुपरवाइजर पर नए कानून की धारा की तहत बेईमानी और चोरी से प्राप्त वस्तु के धारक होने पर कार्रवाई की गई है।
दरअसल, बीते दिन छोटे-छोटे लोहे के सामानों की चोरियों की शिकायत मिल रही थी। इस मामले में संदेहियों से पूछताछ करने पर दानीकुंडी स्थित कबाड़ के गोदाम के बारे में मरवाही थाना पुलिस को जानकारी मिली थी। इस पर थाना प्रभारी मरवाही उप निरीक्षक गंगाप्रसाद बंजारे ने टीम के साथ मां दुर्गा ट्रेडर्स पर जाकर तलाशी ली, जहां भारी मात्रा में अवैध कबाड़ का जखीरा मिला।
गोदाम में मौजूद सुपरवाइजर सुखपाल सिंह से कबाड़ के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन वह ना तो कोई संतोषप्रद जवाब दे पाया और ना ही वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। इसके बाद बेईमानी और चोरी की वस्तु के धारक होने के कारण कार्रवाई की गई। जब्त अवैध कबाड़ में बहुत संख्या में ट्रकों के डिस्क और कटे हुए साइकिल के हिस्से भी मिले हैं।
साइबर सेल जीपीएम और थाना मरवाही ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। फिलहाल मरवाही पुलिस बाइक चोरी के प्रकरणों के संबंध में भी कबाड़ को टटोल रही है। मामले में गोदाम संचालक छोटे लाल परासर पर भी कानूनी कार्रवाई की गई है।
एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर लगातार क्षेत्र में फेरीवालों और दूसरे राज्य व जिलों से आकर रुकने वालों की भी तस्दीकी की जा रही है। इसी कड़ी में तड़के सुबह पुलिस टीम द्वारा फेरी वालों को पकड़कर थाना ले जाया गया, जहां उनके नाम पते की जानकारी मुसाफिर रजिस्टर में दर्ज कर उनके निवास के इलाकों में संपर्क कर तस्दीक की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...