Google Analytics Meta Pixel वाहन चालकों की लापरवाही: राजधानी के बड़े चौराहों पर सबसे ज्यादा टूट रहे सिग्नल - Ekhabri.com

वाहन चालकों की लापरवाही: राजधानी के बड़े चौराहों पर सबसे ज्यादा टूट रहे सिग्नल

रायपुर। राजधानी के बड़े चौराहों पर सिग्नल सबसे ज्यादा टूट रहे हैं। जयस्तंभ और शारदा चौक जैसे भीड़ भरे चौराहे पर 23 और 29 सेकेंड का ग्रीन सिग्नल दिया जा रहा है, जबकि 108 सेकेंड तक रेड सिग्नल में ट्रैफिक को रोका जा रहा है। इस तरह के आधा दर्जन प्रमुख चौराहे हैंं और यहीं ट्रैफिक नियम तोड़ा जा है। पुलिस तैनात होने के बावजूद कोई न कोई वाहन चालक सिग्नल जंप कर चौराहा पार कर रहा है। ट्रैफिक पुलिस के सर्वे में खुलासा हुआ कि ऐसे चौराहों पर चारों ओर से आने वाली सड़क पर ट्रैफिक का प्रेशर अलग-अलग है। किसी रोड से कम तो किसी से ज्यादा गाडिय़ां आती हैं। ऐसे में जिस रोड से कम वाहन आते हैं वहां तो सभी गाडिय़ां ग्रीन सिग्नल में गुजर जाती हैं, लेकिन जिस रोड से ज्यादा ट्रैफिक आता है, वहां कई वाहन चालकों को दो बार सिग्नल ग्रीन होने का इंतजार करना पड़ता है। ऐसे ही चौराहे पर वाहन चालक यहां सिग्नल तोड़कर चौक पार कर रहे हैं।
-अब व्हीकल ऑटोमेटिक कंट्रोल सिस्टम लगाया जाएगा
से चौराहों पर अब व्हीकल ऑटोमेटिक कंट्रोल सिस्टम लगाया जाएगा। इस सिस्टम में रेड और ग्रीन सिग्नल को कैमरा कंट्रोल करेगा। कैमरा देखेगा कि वाहनों की कतार लंबी है तो ग्रीन सिग्नल का समय बढ़ा देगा, कतार खत्म होते ही सिग्नल रेड हो जाएगा। शहर में सिग्नल तोडऩे वाले चौराहों पर सबसे आगे खजाना तिहारा वाला चौक है। इसमें शास्त्री चौक की ओर से आने वाले वाहन चालक सबसे ज्यादा सिग्नल तोड़ रहे हैं। दरअसल इस चौराहे के चारों ओर का टाइमिंग एक ही फिक्स है, लेकिन राजभवन की ओर से आने वाली सड़क से कम गाडिय़ां आती हैं। रेड सिग्नल होने पर जितनी भी गाडिय़ां स्टॉप लाइन पर ठहरती हैं, वे सिग्नल ग्रीन होने पर सभी चौराहा पार कर लेती हैं, लेकिन उसके बाद भी सिग्नल ग्रीन रहता है। इससे जय स्तंभ चौक की ओर से आने वाले वाहनों को बेवजह स्टॉप लाइन पर खड़ा रहना पड़ता है, जबकि इस ओर से सबसे ज्यादा वाहन तेलीबांधा की ओर जाते हैं। इस ओर का सिग्नल ग्रीन होने पर स्टॉप लाइन पर खड़े सभी वाहन चौराहा पार नहीं कर पाते और सिग्नल रेड हो जाता है। ऐसे में काफी देर से खड़े कोई न कोई वाहन चालक रेड सिग्नल में ही चौराहा पार कर लेते हैं। यही स्थिति शहर के औलिया चौक, फायर ब्रिगेड चौक, महिला थाना, आश्रम तिराहा, लोधीपारा अवंति बाई, सिद्धार्थ चौक और अनुपम नगर चौराहे की है। इन चौराहों पर दो ओर से आने वाली सड़कों पर ज्यादा ट्रैफिक रहता है, जबकि बाकी दो सड़क से अपेक्षाकृत कम वाहन आते हैं, लेकिन चारों तरफ के सिग्नल का टाइमिंग एक ही फिक्स है। यानी जिस ओर से ज्यादा वाहन आते हैं, उस ओर भी ग्रीन सिग्नल उतनी ही देर रहता है, और जिस ओर से कम वाहन आते हैं, उस तरफ भी ग्रीन सिग्नल उतनी ही देर के लिए फिक्स किया गया है। ऐसे में कम ट्रैफिक वाली सड़क से आने वाले सारे वाहन तो गुजर जाते हैं, लेकिन ज्यादा ट्रैफिक वाली सड़क के सभी वाहन नहीं गुजर पाते और सिग्नल रेड हो जाता है। ऐसे में कई वाहन वालों को ग्रीन सिग्नल के लिए दो बार इंतजार करना पड़ता है।
ऑटोमेटिक सिग्नल से सिस्टम सुधरेगा
डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि शहर के सिग्नल को ऑटोमेटिक किया जा रहा है। हर चौक पर कैमरा लगाया गया है। स्टॉप लाइन से 150 मीटर की रेंज में कैमरे का फोकस है। इस रेंज में जितने भी गाडिय़ां खड़ी हो या लगातार गाडिय़ां आते रहेंगी, तब तक सिग्नल ग्रीन मिलेगा। गाडिय़ों के बीच गैप आने पर सिग्नल रेड जा जाएगा। सिग्नल को ऑटोमेटिक इसलिए किया जा रहा है कि ताकि जिस चौक पर ट्रैफिक ज्यादा है। वहां पर सिग्नल ज्यादा देर ग्रीन रहे। जहां गाडिय़ां कम है, वहां पर कम समय मिले।
-पुलिस चौक-चौराहों का करेगी सर्वे
एसएसपी अजय यादव ने ट्रैफिक अधिकारियों को शहर के सभी चौराहों का सर्वे करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि किस तरह की तकनीकी खामियां होने पर उसकी रिपोर्ट तैयार की जाए। सिग्नल का पालन क्यों नहीं हा़े रहा? कहां पर टाइमिंग गड़बड़ है? जेब्रा क्रॉसिंग का पैदल चलने वाले क्यों उपयोग नहीं कर रहे हैं? जहां पर जाम ज्यादा लग रहा है तो क्यों? चौराहों की सर्वे करके एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी है। उसके बाद खामियां को दूर की जाएंगी।
जयस्तंभ चौक पर केवल 23 सेकेंड का समय
जयस्तंभ चौक पर मालवीय रोड से केके रोड जाने वालों को ग्रीन सिग्नल 23 सेकेंड का मिल रहा है। जबकि रेड सिग्नल 108 सेकेंड रखा गया है। चौराहे पर मालवीय रोड से आने वाले वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है, लेकिन सड़क संकरी होने के कारण एक साथ ज्यादा वाहन नहीं गुजर पाते और वाहन चालकों को दो बार ग्रीन सिग्नल का इंतजार करना पड़ता है। इसी तरह से शास्त्री चौक से शारदा चौक जाने वालों को 29 सेकेंड का समय मिलता है। इसी तरह से औलिया चौक में भी 23 सेकेंड का समय मिलता है, लोग एक बार में चौक पार नहीं कर पाते और लोगों को लगभग डेढ़ मिनट सिग्नल पर रूकना पड़ता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...