Google Analytics Meta Pixel अमेरिका की सुनसान सड़क पर खड़े वाहन में विस्फोट के बाद संचार सेवाएं ठप - Ekhabri.com

अमेरिका की सुनसान सड़क पर खड़े वाहन में विस्फोट के बाद संचार सेवाएं ठप

अमेरिका के नेशविल शहर में क्रिसमस के दिन टेलीफोन एक्सचेंज की इमारत के निकट सुनसान सड़क पर खड़े एक वाहन में अचानक विस्फोट हो गया। इससे संचार सेवाएं ठप हो गईं। इतना ही नहीं पुलिस की आपात प्रणाली ने भी काम करना बंद कर दिया और शहर के हवाईअड्डे से उड़ानों को रोकना पड़ा।

पुलिस गत दिनों हुई गोलीबारी की घटना की जांच कर रही थी, तभी उन्हें एक वाहन का पता चला जिसमें से पहले से रिकॉर्ड की गई चेतावनी की आवाज आ रही थी। इसमें कहा जा रहा था कि वाहन में लगा बम 15 मिनट में फट जाएगा।

मेट्रो नेशविल पुलिस प्रमुख जॉन ड्रेक के मुताबिक इसके बाद पुलिस ने आसपास की इमारतों को खाली करवाया और बम निरोधक दस्ते को बुलाया। लेकिन पुलिस कुछ पाती इससे पहले ही वाहन में धमाका हो गया। इस हादसे तीन लोग घायल हो गए। उन्‍हें अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर है।

मेयर जॉन कूपर ने इसे शांति और उम्मीद के माहौल को डर और आशंका में बदलने का प्रयास बताया। पुलिस का मानना है कि विस्फोट इरादतन किया गया है हालांकि इसके पीछे मकसद क्या था यह अभी पता नहीं चल सका है।

दो कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट स्थल के नजदीक मानव अवशेष मिले हैं हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह शुक्रवार को हुए विस्फोट से जुड़े हैं, विस्फोट के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के हैं या फिर किसी बेकसूर के हैं। यह घटना संचार कंपनी ‘एटी ऐंड टी’ की इमारत के पास हुई जिसमें टेलीफोन एक्सचेंज का केंद्रीय कार्यालय है, यहीं पर नेटवर्क उपकरण भी हैं। यही वजह है कि विस्फोट के चलते संचार सेवाएं ठप पड़ीं। संघीय विमानन प्रशासन ने संचार सेवाओं में अवरोध आने के कारण नेशविल हवाईअड्डे से उड़ानों को अस्थायी तौर पर रोक दिया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

धमाकों की जगह रेडियो की गूंज, छिंदनार में सुनी गई मन की बात

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में बदलती परिस्थितियों की तस्वीर अब दूरस्थ वनांचलों में भी दिखाई देने लगी है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में रविवार को ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की...