रायपुर, 19 सितम्बर 2024: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के कटघोरा विकासखण्ड की कुमगरी निवासी रजनी कंवर ने पारंपरिक खेती छोड़कर डच रोज की खेती से सफलता पाई है। रजनी ने विभागीय मदद से फरवरी 2024 में 65 डिसमिल जमीन पर पॉलीहाउस बनाकर 22,000 डच गुलाब के पौधे लगाए। पिछले 5 महीनों में रजनी ने 3 लाख रुपए से अधिक का शुद्ध मुनाफा कमाया है और हर महीने लगभग 30 से 40 हजार रुपए कमा रही हैं।
रजनी ने बताया कि पारंपरिक खेती से उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं हो रहा था, इसलिए उन्होंने डच गुलाब की खेती का फैसला किया। नेशनल हार्टिकल्चर बोर्ड और नाबार्ड की मदद से उन्हें 40 लाख का वित्तीय सहयोग मिला, जिसमें 50 प्रतिशत अनुदान भी शामिल है। पॉलीहाउस और सूक्ष्म सिंचाई तकनीक की मदद से रजनी ने कम पानी में अधिक उत्पादन किया है। अब रजनी के खेत से प्रतिदिन 40 से 50 किलो गुलाब की कटाई होती है, जिसे वे कोरबा, बिलासपुर और अंबिकापुर जैसे शहरों में बेचती हैं।
रजनी के इस फैसले ने उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत किया है और वे आगे इवेंट ऑर्गेनाइजर और डेकोरेशन शॉप्स से संपर्क कर गुलाब के बाजार को और बढ़ाने की योजना बना रही हैं। त्योहारों और शादी के मौसम में गुलाब की बढ़ती मांग से उनकी आय में और वृद्धि की संभावना है।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के बयान ने इस चर्चा पर विराम लगा दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि बीटीआई ग्राउंड में...
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...