Google Analytics Meta Pixel जापान का क्रांतिकारी कदम, बना रहा है लकड़ी की सैटेलाइट - Ekhabri.com

जापान का क्रांतिकारी कदम, बना रहा है लकड़ी की सैटेलाइट

नई दिल्ली। जापान की एक कंपनी और क्योटो विश्वविद्यालय साथ मिलकर दुनिया की पहली लकड़ी की सैटेलाइट बनाने पर काम कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि साल 2023 तक वो इसे बनाने में कामयाब होंगे।सुमितोमो फॉरेस्ट्री कंपनी के मुताबिक उन्होंने इसके लिए पेड़ की ग्रोथ और अंतरिक्ष में लकड़ी की सामग्री के उपयोग पर शोध शुरू कर दिया है। पहले इस मटीरियल का प्रयोग पृथ्वी के अलग-अलग वातावरण में किया जाएगा। उपग्रहों की बढ़ती संख्या के कारण अंतरिक्ष में कचरा बढ़ता जा रहा है, इसे स्पेस जंक कहते हैं।
लकड़ी के सैटेलाइट पृथ्वी के वातावरण में लौटने पर जल जाएंगें, इनसे किसी तरह के हानिकारक पदार्थ नहीं निकलेंगे और किसी तरह का मलबा भी धरती पर नहीं गिरेगा।
जापान के अंतरिक्ष यात्री और क्योटो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर ताका दोई के मुताबिक सभी उपग्रह जो पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करते हैं, वो छोटे एल्यूमिनियम कण बनाते हैं, जो कई वर्षों तक ऊपरी वायुमंडल में तैरते रहते हैं, इस बात से हम चिंतित हैं, ये पृथ्वी के पर्यावरण को प्रभावित करेंगे।
उन्होनें बताया, अगले चरण में उपग्रह के इंजीनियरिंग मॉडल का विकास किया जाएगा, फिर हम उडऩे वाले मॉडल बनाएंगे, दोई ने मार्च 2008 में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा किया था।
इस मिशन के दौरान, वह अंतरिक्ष में बूमरैंग फेंकने वाले पहले व्यक्ति बन गए। बूमरैंग को विशेष रूप से माइक्रोग्रैविटी में उपयोग के लिए डिजाइन किया गया था।सुमितोमो फॉरेस्ट्री, सुमितोमो समूह का हिस्सा, जिसे 400 साल से ज्यादा समय पहले स्थापित किया गया था। उन्होंने ने कहा कि वो तापमान परिवर्तन और सूरज की रोशनी का सामना करने वाली प्रतिरोधी लकड़ी की सामग्री को विकसित करने पर काम करेंगे। उन्होंने अभी रिसर्च के लिए इस्तेमाल किए जाने वाली लकड़ी के बारे जानकारी नहीं दी और कहा वो गोपनीय है। विशेषज्ञों ने पृथ्वी पर गिरने वाले अंतरिक्ष में कचरे के बढ़ते खतरे को लेकर चेतावनी दी है क्योंकि अंतरिक्ष यान और उपग्रह लॉन्च करने की संख्या लगातार बढ़ रही है। संचार, टेलीविजन, नेविगेशन और मौसम पूर्वानुमान के लिए उपग्रहों का तेजी से उपयोग किया जा रहा है।
अंतरिक्ष विशेषज्ञ और शोधकर्ता अंतरिक्ष कबाड़ को हटाने और कम करने के लिए अलग-अलग तरीकों की जांच कर रहे हैं।वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम के अनुसार, लगभग 6,000 उपग्रह पृथ्वी का चक्कर लगा रहे है। उनमें से लगभग 60 प्रतिशत बेकार (स्पेस जंक) है। रिसर्च फर्म यूरोकॉन्सल्ट का अनुमान है कि अलगे एक दशक में हर साल 990 उपग्रह लॉन्च किए जाएंगे, जिसका मतलब है कि 2028 तक अंतरिक्ष की कक्षा में 15,000 उपग्रह हो सकते हैं। एलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स अकेले ही 900 से अधिक स्टारलिंक उपग्रह लॉन्च कर चुकी है। वो हजारों और उपग्रह लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं। स्पेस जंक 22,300 मील प्रति घंटे से ज्यादा की गति से घूमते हैं, इसलिए किसी वस्तु के टकराने से काफी नुकसान हो सकता है।

Read Also  बच्चों और किशोर-किशोरियों को पिलाया जाएगा स्वर्ण प्राशन ड्रॉप

—-

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

राष्ट्रपति भवन में बस्तर के लोकनृत्य से सजी ऐतिहासिक शाम

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।बस्तर के जनजातीय प्रतिनिधिमंडल के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के कलाकारों और समाज प्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत...

समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।राज्यपाल रमेन डेका ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टोरेट में आयोजित इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ श्रमिक की मौत, एक घायल

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना से प्रदेशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है।...

छत्तीसगढ़ में कृषि को नई रफ्तार, किसानों को मिली बड़ी आर्थिक सहायता

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ में कृषि को लाभकारी, आधुनिक और किसान-केंद्रित बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। समय पर खाद-बीज की उपलब्धता, डीबीटी के माध्यम से सीधी आर्थिक सहायता, सिंचाई विस्तार और आधुनिक तकनीकों के...