Google Analytics Meta Pixel वैज्ञानिक बना रहे हैक डिवाइस: अब अपनी मर्जी से देख सकेंगे सपने - Ekhabri.com

वैज्ञानिक बना रहे हैक डिवाइस: अब अपनी मर्जी से देख सकेंगे सपने

नई दिल्ली। आप सभी को सपने आते हैं लेकिन उनपर आपका नियंत्रण नहीं रहता। आप चाह कर भी किसी अच्छे सपने को लगातार नहीं देख सकते. या किसी बुरे सपने से छुटकारा नहीं पा सकते. भविष्य में यह संभव है कि आप अपने सपने को कंट्रोल कर सकें, वह भी हाथ में एक छोटी सी डिवाइस पहन कर. यानी आप अपने अच्छे सपनों को ज्यादा समय तक देख सकते हैं और बुरे सपनों को हटा सकते हैं. अमेरिकी वैज्ञानिक ऐसी डिवाइस बनाने में जुटे हुए हैं। मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के साइंटिस्ट्स आपके सपने को हैक करने की जुगत में लगे हैं. इसे लेकर एमआईटी के ड्रीम लैब में डिवाइस बनाई जा रही है. जिसकी मदद से आप अपने सपने को हैक कर सकेंगे। उसे बदल सकेंगे और उस पर पूरा नियंत्रण कर सकेंगे। यानी आप अपने सपने के कंटेंट के मालिक होंगे।
एमआईटी ड्रीम लैब
के रिसर्चर एडम होरोविट्ज ने बताया कि उनके जीवन का एक हिस्सा सपने देखने में जाता है. इन सपनों पर अगर कंट्रोल कर लें तो उनका व्यक्तित्व और निखरेगा. आप रात में बुरा सपना देख कर सुबह परेशान नहीं होंगे. कई बार बुरे सपने ज्यादा देर तक दिमाग पर अपना असर छोड़ जाते हैं. हमें उम्मीद है कि इससे इंसानी दिमाग की क्षमता भी बढ़ेगी.
इस डिवाइस का नाम है डोरिमो। यह दस्ताने की तरह हथेलियों में पहना जाता है. इसमें कई प्रकार के सेंसर्स लगे हैं. डोरिमो सोते हुए इंसान की स्थिति को जांचता है. यह पता करता है कि सोता हुआ इंसान चेतना में है या अद्र्ध चेतना स्थिति में। जब इंसान इसके बीच की स्थिति में रहता है तो उसे हिप्नागोगिया कहते हैं. अभी इसका ट्रायल 50 लोगों पर किया गया है. इस डिवाइस में और बदलाव करने बाकी हैं।
-ऐसे काम करेगी डिवाइस
डोरिमो हिप्नागोगिया में सोते हुए इंसान के दिमाग में बन रही तस्वीरों और आभासों को नियंत्रित करने में मदद करता है। हिप्नागोगिया की स्थिति में इंसानों को अच्छी तस्वीरें दिखाई देती है. यानी सपने इसी समय आते हैं. उसे आवाजें सुनाई देती हैं. या फिर घटनाओं का आभास होता है. कई बार इंसान इस स्थिति में ऐसे काम करता है जो वह हकीकत में कर चुका होता है, या फिर करने की ख्वाहिश होती है। डोरिमो डिवाइस के अंदर प्री-रिकॉर्डेड मैसेजेस हैं. इन डिवाइस का उपयोग 50 लोगों पर किया गया. जैसे डिवाइस से एक शब्द सुनाई दिया टाइगर. इसके बाद इन सभी लोगों के सपने में टाइगर आया. इस डिवाइस की मदद से फिर इन 50 लोगों के सपने देखने के तरीकों, असर और बदलावों को नोटिस किया गया।
-डिवाइस की मदद से यह काम कर सकेंगे
यूनिवर्सिटी ऑफ मॉन्ट्रियल में साइकेट्री के प्रोफेसर टोर निल्सन ने कहा कि यह एक बेहतरीन डिवाइस है. अपने सपने को हर कोई जीना चाहता है. उसे नियंत्रित करना चाहता है. आप इस डिवाइस की मदद से उड़ सकते हैं, गा सकते हैं, घूम सकते हैं या फिर सेक्स कर सकते हैं. इसकी वजह से दिखने वाले सपने वर्चुअल रियल्टी से ज्यादा स्पष्ट और आभासी होंगे। सपने को नियंत्रित करने को लेकर विकसित किए जा रहे डिवाइस और इसके पीछे का विज्ञान कितना कारगर होगा, इसे लेकर दुनिया भर के वैज्ञानिक अभी दुविधा में है. क्योंकि ये डिवाइस आवाज सुनाकर या किसी तरह का बायोलॉजिकल संदेश भेजकर आपके सपने को नियंत्रित करेगा. ऐसे समय में किसी इंसान की दिमागी हालत क्या है, वो जान पाना अभी मुश्किल है। यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना में नींद और सपनों के एक्सपर्ट रुबिन नायमन ने कहा कि अद्ध-चेतना यानी सब-कॉन्सियसनेस अपने आप में एक अलग स्तर का इंटेलिजेंस है. हम उससे सीख सकते हैं. हम उसे दबा नहीं सकते है. जब आप अपने अद्र्ध-चेतना वाली कंडिशन में होते हैं तब उसमें तोड़-फोड़ या बदलाव करने की जरूरत शायद खतरनाक हो।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...