Google Analytics Meta Pixel Ekhabri विशेष: नवरात्रि का छठा दिन: माँ कात्यायनी की आराधना और उनके प्रमुख मंदिर - Ekhabri.com

Ekhabri विशेष: नवरात्रि का छठा दिन: माँ कात्यायनी की आराधना और उनके प्रमुख मंदिर

Ekhabri धर्म दर्शन। नवरात्रि के नौ दिनों में छठा दिन माँ कात्यायनी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। इस दिन साधक देवी कात्यायनी की आराधना कर उनसे विशेष कृपा की प्राप्ति की कामना करते हैं। माँ कात्यायनी को शक्ति और वीरता का प्रतीक माना जाता है। उनका वाहन सिंह है, जो उनके साहस और दृढ़ता का परिचायक है। उनकी पूजा करने से व्यक्ति को शत्रुओं पर विजय और रोगों से मुक्ति मिलती है।

 

 

माँ कात्यायनी की महत्ता:

माँ कात्यायनी का नाम ऋषि कात्यायन के नाम पर पड़ा, जिन्होंने उनकी तपस्या कर माँ को प्रसन्न किया। यह माना जाता है कि माँ कात्यायनी की पूजा करने से विशेष रूप से विवाहित जीवन में आने वाली बाधाओं का निवारण होता है। कुंवारी कन्याएं उनके आशीर्वाद से योग्य वर की प्राप्ति के लिए भी प्रार्थना करती हैं।

 

प्रमुख मंदिर:

भारत में माँ कात्यायनी के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां भक्तजन नवरात्रि के छठे दिन विशेष पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। कुछ प्रमुख मंदिर इस प्रकार हैं:

Ekhabri कात्‍यायनी मंदिर, वाराणसी
Ekhabri कात्‍यायनी मंदिर, वाराणसी

 

1. कात्‍यायनी मंदिर, वाराणसी, (उत्तर प्रदेश)- वाराणसी के पक्का महाल में संकठा जी के मंदिर के पीछे आपका विग्रह स्थापित है। यह मंदिर आदि काल से यहीं है।

 

 

Ekhabri कात्‍यायनी मंदिर, छतरपुर दिल्‍ली
Ekhabri कात्‍यायनी मंदिर, छतरपुर दिल्‍ली

2. कात्‍यायनी मंदिर, छतरपुर, (दिल्‍ली) नवदुर्गा का छठा स्वरूप कहलाने वाली मां राज राजेश्वरी पराम्बा कात्यायनी का मंदिर देश के छतरपुर में स्थित है. देवी के इस पावन सिद्धपीठ को संत बाबा नागपाल ने 1974 में बनवाया था. मान्यता है कि उससे पहले यहां पर सिर्फ एक कुटिया में बाबा देवी दुर्गा के इस पावन स्वरूप की पूजा किया करते थे, लेकिन शक्ति के परम साधक ने लोगों से भिक्षा लेकर इस विशाल मंदिर को बनवाया था. देवी कात्यायनी का यह मंदिर 70 एकड़ के विशाल क्षेत्र में दक्षिण भारतीय शैली में बना हुआ है।

Read Also  सुविचार: दोस्ती अनमोल होती है

 

 

images (1) (8)
मां अंबाजी देवी मंदिर (गुजरात)

3. अंबाजी मंदिर (गुजरात)  गुजरात का अम्बाजी मंदिर बेहद प्राचीन है। मां अम्बा-भवानी के शक्तिपीठों में से एक इस मंदिर के प्रति मां के भक्तों में अपार श्रद्धा है। इस मंदिर के गर्भगृह में मां की कोई प्रतिमा स्थापित नहीं है। शक्ति के उपासकों के लिए यह मंदिर बहुत महत्व रखता है।

यहां मां का एक श्रीयंत्र स्थापित है। इस श्रीयंत्र को कुछ इस प्रकार सजाया जाता है कि देखने वाले को लगे कि मां अम्बे यहां साक्षात विराजी हैं।

 

Ekhabri मां कात्यानी, कानपुर
Ekhabri मां कात्यानी, कानपुर

4. मां कात्‍यायनी देवी मंदिर कानपुर देहात (उत्तरप्रदेश) – कानपुर देहात का ख्याति प्राप्त कात्यायनी देवी का मन्दिर यमुना नदी के बीहड़ के उत्तरी क्षेत्र में मुगल रोड से शाहजहांपुर गांव से 6 किलोगीटर दूर दक्षिण में कथरी गांव में स्थित है। तहसील मुख्यालय भोगनीपुर से इस मन्दिर की दूरी 16 किलोमीटर है।।

 

इस दिन माँ कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को मानसिक शांति, समृद्धि, और सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। नवरात्रि का छठा दिन विशेष रूप से शक्ति, समर्पण और साधना का प्रतीक माना जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


हेडमास्टर की करी गई गला रेतकर हत्या

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जिसमें स्कूल के लिए निकले एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल...

रविवार को करें नींबू का यह खास उपाय, बनने लगेंगे सारे रुके काम

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कई बार ऐसा देखने में आता है कि हमारे जीवन में कई रुकावट आने लगती है। ऐसे में आज के दिन कई उपायों को करके आप अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। आज हम नींबू के कुछ आसान...

अगले 48 घंटों में प्रदेशभर में भारी बारिश की चेतावनी जारी

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के लिए अहम खबर हैं यहां मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार आने वाले कुछ घंटों में अधिक बारिश से छत्तीसगढ़ तरबतर हो सकता है. प्रदेश...

पेपर लीक मामले में मोदी का बड़ा बयान… जानिए क्या कहा

By User 6 / July 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...

कार चलती महिला ने एक साथ कई को ठोका, ओवर ब्रिज में हुई अफरातफरी

By User 6 / July 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम IGKV में हुआ आयोजित

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की जय हरितिमा महिला समिति के तत्वावधान में कृषि विज्ञान केंद्र, रायपुर के सभागार में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया...

हाईकार्ट का अहम फैसला, दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने पारिवारिक पेंशन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है,जिसके अनुसार पहली पत्नी के जीवित रहते दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम के तहत भले ही अवैध हो, लेकिन इससे दूसरी पत्नी को पेंशन के अधिकार से...

महिला आयोग की नई अध्यक्ष ने राज्यपाल से सौजन्य भेंट की 

By User 6 / July 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 21 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन में आज राज्यपाल रमेन डेका से राज्य महिला आयोग की नव नियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके पदभार ग्रहण करने के बाद पहली औपचारिक बैठक...

खनन क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि, क्रिटिकल मिनरल्स विकास को नई दिशा

By User 6 / July 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएमडीसी) और जवाहरलाल नेहरू एल्युमिनियम अनुसंधान, विकास एवं डिजाइन केंद्र...

25 जुलाई से चातुर्मास शुरू होने के साथ, शुभ कार्य में लगेगा ब्रेक 

By User 6 / July 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर. एकादशी के साथ 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है. इस बार चातुर्मास पूरे 120 दिनों तक रहेगा और 21 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होगा. हिंदू धर्म में यह अवधि आध्यात्मिक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *