Google Analytics Meta Pixel Ekhabri विशेष: नवरात्रि का छठा दिन: माँ कात्यायनी की आराधना और उनके प्रमुख मंदिर - Ekhabri.com

Ekhabri विशेष: नवरात्रि का छठा दिन: माँ कात्यायनी की आराधना और उनके प्रमुख मंदिर

Ekhabri धर्म दर्शन। नवरात्रि के नौ दिनों में छठा दिन माँ कात्यायनी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। इस दिन साधक देवी कात्यायनी की आराधना कर उनसे विशेष कृपा की प्राप्ति की कामना करते हैं। माँ कात्यायनी को शक्ति और वीरता का प्रतीक माना जाता है। उनका वाहन सिंह है, जो उनके साहस और दृढ़ता का परिचायक है। उनकी पूजा करने से व्यक्ति को शत्रुओं पर विजय और रोगों से मुक्ति मिलती है।

 

 

माँ कात्यायनी की महत्ता:

माँ कात्यायनी का नाम ऋषि कात्यायन के नाम पर पड़ा, जिन्होंने उनकी तपस्या कर माँ को प्रसन्न किया। यह माना जाता है कि माँ कात्यायनी की पूजा करने से विशेष रूप से विवाहित जीवन में आने वाली बाधाओं का निवारण होता है। कुंवारी कन्याएं उनके आशीर्वाद से योग्य वर की प्राप्ति के लिए भी प्रार्थना करती हैं।

 

प्रमुख मंदिर:

भारत में माँ कात्यायनी के अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं, जहां भक्तजन नवरात्रि के छठे दिन विशेष पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। कुछ प्रमुख मंदिर इस प्रकार हैं:

Ekhabri कात्‍यायनी मंदिर, वाराणसी
Ekhabri कात्‍यायनी मंदिर, वाराणसी

 

1. कात्‍यायनी मंदिर, वाराणसी, (उत्तर प्रदेश)- वाराणसी के पक्का महाल में संकठा जी के मंदिर के पीछे आपका विग्रह स्थापित है। यह मंदिर आदि काल से यहीं है।

 

 

Ekhabri कात्‍यायनी मंदिर, छतरपुर दिल्‍ली
Ekhabri कात्‍यायनी मंदिर, छतरपुर दिल्‍ली

2. कात्‍यायनी मंदिर, छतरपुर, (दिल्‍ली) – नवदुर्गा का छठा स्वरूप कहलाने वाली मां राज राजेश्वरी पराम्बा कात्यायनी का मंदिर देश के छतरपुर में स्थित है. देवी के इस पावन सिद्धपीठ को संत बाबा नागपाल ने 1974 में बनवाया था. मान्यता है कि उससे पहले यहां पर सिर्फ एक कुटिया में बाबा देवी दुर्गा के इस पावन स्वरूप की पूजा किया करते थे, लेकिन शक्ति के परम साधक ने लोगों से भिक्षा लेकर इस विशाल मंदिर को बनवाया था. देवी कात्यायनी का यह मंदिर 70 एकड़ के विशाल क्षेत्र में दक्षिण भारतीय शैली में बना हुआ है।

Read Also  सुविचार: सच से अच्छा कुछ भी नहीं

 

 

images (1) (8)
मां अंबाजी देवी मंदिर (गुजरात)

3. अंबाजी मंदिर (गुजरात) – गुजरात का अम्बाजी मंदिर बेहद प्राचीन है। मां अम्बा-भवानी के शक्तिपीठों में से एक इस मंदिर के प्रति मां के भक्तों में अपार श्रद्धा है। इस मंदिर के गर्भगृह में मां की कोई प्रतिमा स्थापित नहीं है। शक्ति के उपासकों के लिए यह मंदिर बहुत महत्व रखता है।

यहां मां का एक श्रीयंत्र स्थापित है। इस श्रीयंत्र को कुछ इस प्रकार सजाया जाता है कि देखने वाले को लगे कि मां अम्बे यहां साक्षात विराजी हैं।

 

Ekhabri मां कात्यानी, कानपुर
Ekhabri मां कात्यानी, कानपुर

4. मां कात्‍यायनी देवी मंदिर कानपुर देहात (उत्तरप्रदेश) – कानपुर देहात का ख्याति प्राप्त कात्यायनी देवी का मन्दिर यमुना नदी के बीहड़ के उत्तरी क्षेत्र में मुगल रोड से शाहजहांपुर गांव से 6 किलोगीटर दूर दक्षिण में कथरी गांव में स्थित है। तहसील मुख्यालय भोगनीपुर से इस मन्दिर की दूरी 16 किलोमीटर है।।

 

इस दिन माँ कात्यायनी की पूजा करने से भक्तों को मानसिक शांति, समृद्धि, और सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। नवरात्रि का छठा दिन विशेष रूप से शक्ति, समर्पण और साधना का प्रतीक माना जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *