कमीशन और भ्रष्टाचार को अंजाम देने के लिए शासन के पैसे की किस तरह से बर्बादी की जा सकती है। उसका ताजा नमूना बालोद जिला मुख्यालय में साफ देखा जा सकता है, जहां वन विभाग के एक कैंपस में जहां कोई नहीं रहता। वहां लाखों रुपए खर्च कर सड़क और नाली बनाया गया है और शासन के पैसे की बर्बादी की गई है।
दरअसल, कई साल पहले बालोद जिला मुख्यालय स्थित घड़ी चौंक के पास वन विभाग कापरिक्षेत्रीय कार्यालय संचालित होता था। जहां भवन जर्जर होने के कारण कार्यालय को दल्लीराजहरा जाने वाले मार्ग पर नई बिल्डिंग बनाकर सिफ्ट कर दिया गया और पुराने कार्यालय के कैंपस के अंदर केवल एक नया बिल्डिंग बनाया गया है। यहां चार परिवार के लोग रहते हैं। उस बिल्डिंग को कैंपस के एक किनारे पर बनाया गया है, लेकिन बड़ी बात यह है कि कैमस के चारों ओर सीसीरोड का जाल बिछाया गया है। भवन जर्जर है, वहां तक जाने वाले पथ को भी संवारा गया है। जर्जर भवन में कोई नहीं रहता ना कार्यालय संचालित होता है। यही, नहीं जर्जर भवन के सामने से नाली का निर्माण किया गया है और जिधर भवन नहीं है, उधर भी नाली बनाई गई है। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि जो भवन जर्जर है, अनुपयोगी है। पहले उसे दुरुस्त करने की कवायद की जानी थी बाद में नाली और सड़क का निर्माण किया जाना था।
नाली और सड़क निर्माण में कई लाखों रुपए फूंके गए हैं। बालोद वन परिक्षेत्र अधिकारी रामनाथ टेकाम ने नाली और सड़क की जानकारी नहीं होने के कारण कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और निर्माण की लागत भी नहीं बताई। अब बड़ा सवाल है कि अगर उसे कैंपस में कोई रहता ही नहीं तो अधिकारियों ने प्रस्ताव कैसे बनाया और प्रस्ताव पास कैसे हो गया। इधर, डीएफओ बलभद्र सारोटे का कहना है कि पुराना वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय और आवास का निर्माण काफी पहले हुआ है। वह एक धरोहर के रूप में है, जिसे मरम्मत करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। मरम्मत के लिए विभाग फंड का रोना रो रहा है, लेकिन फिजूल खर्च कर औचित्यहीन अनुपयोगी सड़क और नाली निर्माण के लिए पैसे विभाग को आसानी से मिल गया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...