आरटीआई प्रकोष्ठ का पहली बार गठन, डॉ. मिश्रा को मिली जिम्मेदारी
रायपुर. प्रदेश भाजपा के बहुप्रतिक्षित 14 प्रकोष्ठों का बुधवार को गठन किया गया.जिसमें 22 नेताओं को संयोजक और सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई. प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रकोष्ठों के संयोजक और सहसंयोजक की विधिवत घोषणा की. इसमें पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा और लाभचंद बाफना को भी जिम्मेदारी मिली. डॉ.चोपड़ा भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक बनाए गए, वहीं श्री बाफना को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक की कमान सौंपी गई. इसमें विधि प्रकोष्ठ व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में पुराने चेहरे पर ही दांव लगाया गया है, विधि प्रकोष्ठ में जयप्रकाश चंद्रवंशी और सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में राजेश अवस्थी की दूसरी बार संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

डॉ. विमल चोपड़ा

लाभचंद बाफना
आरटीआई प्रकोष्ठ पर एक नजर

डॉ. विजय शंकर मिश्रा
भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ का पहली बार गठन किया है, जिसके संयोजक के रूप में रायपुर के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. विजय शंकर मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई. बताते हैं कि डॉ. मिश्रा लोक अदालत के सदस्य रहे, डीआरयूसीसी के मेंम्बर रहे, भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष रहे, विभिन्न चुनावों में चुनाव प्रभारी के रूप में काम किया. आरटीआई और एनजीओ के क्षेत्र में भी उनके कई उल्लेखनीय कार्य रहे, जिसे देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है.
कौन किस प्रकोष्ठ के संयोजक
1.विधि प्रकोष्ठ जय प्रकाश चंद्रवंशी (संयोजक),संजू पाण्डेय (सहसंयोजक) 2.आर्थिक प्रकोष्ठ- राजेश अग्रवाल (संयोजक), अमित चिमनानी(सहसंयोजक) ,
3.एनजीओ प्रकोष्ठ- सुरेन्द्र पाटनी (संयोजक), विरेन्द्र श्रीवास्तव (सहसंयोजक)
4. चिकित्सा प्रकोष्ठ- डॉ. विमल चोपड़ा(संयोजक), डॉ. देवेन्द्र कश्यप (सहसंयोजक)
5.मछुवारा प्रकोष्ठ-नेहरू निषाद (संयोजक)
6.शिक्षा प्रकोष्ठ- विशेषर पटेल (संयोजक), बृजेश तिवारी (सहसंयोजक)
7.सहकारिता प्रकोष्ठ- शशिकांत द्विेदी (संयोजक), शेष नारायण तिवारी (सहसंयोजक)
8.व्यापार प्रकोष्ठ- लाभचंद बाफना (संयोजक), सुभाष अग्रवाल (सहसंयोजक)
9.व्यवसायी प्रकोष्ठ-प्रदीप सिंह (संयोजक)
10.झुग्गी-झोपड़ीप्रकोष्ठ- महेन्द्र पंडित (संयोजक)
11.सांस्कृतिक प्रकोष्ठ-राजेश अवस्थी (संयोजक)
12.बुनकर प्रकोष्ठ- पुरूषोत्तम देवांगन (संयोजक), हेतराम देवांगन (सहसंयोजक)
13.पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ-सीताराम निषाद (संयोजक)
14.आरटीआई प्रकोष्ठ – डॉ. विजय शंकर मिश्रा (संयोजक)
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...