गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के भौवापार इलाके में नकली नोटों का कारोबार करते हुए 5 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर आरोप है कि वे घर में प्रिंटर से 100 और 500 रुपये के नकली नोट छापते थे और उन्हें भीड़भाड़ वाली जगहों पर बाजार में चला रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनकी कार से 1.02 लाख रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं।
एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार तोमर ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नकली नोटों की खेप लेकर कुछ लोग एक कार में जा रहे हैं। इस सूचना पर बेलीपार थाने की पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। वाराणसी रोड से गोरखपुर की ओर आ रही एक अर्टिगा कार को रोककर जब तलाशी ली गई, तो उसमें 100 रुपये के 1027 नकली नोट और 500 रुपये का एक नकली नोट मिला।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोलू कन्नौजिया, प्रशान्त पांडेय, अमन विश्वकर्मा, आदित्य सिंह और मुस्तफा शामिल हैं। जांच में पता चला कि इस गैंग का सरगना प्रशान्त पांडेय है, जिसने नकली नोट छापने के लिए प्रिंटर, लैपटॉप और पेपर का इंतजाम किया था। वह असली नोटों के हूबहू जैसे नकली नोट प्रिंटर के माध्यम से तैयार करता था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एक माह से यह धंधा चला रहे थे और नकली नोटों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर खपाते थे। गिरोह ने नकली नोटों के जरिए बाजार में एक बड़ा जाल बिछा रखा था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से अर्टिगा कार, 1.02 लाख रुपये के नकली नोट, एक प्रिंटर, लैपटॉप और नोट छापने के लिए इस्तेमाल किए गए पेपर भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है ताकि इस गोरखधंधे के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक स्थिरता और आत्मविश्वास का आधार बन रही हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग देने के उद्देश्य से संचालित महतारी...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...