Google Analytics Meta Pixel अबूझमाड़ इलाके में दिख रहा बस्तर ओलंपिक का उत्साह - Ekhabri.com

अबूझमाड़ इलाके में दिख रहा बस्तर ओलंपिक का उत्साह

रायपुर।  बस्तर संभाग के सभी जिलों में इन दिनों बस्तर ओलंपिक का आयोजन जोरों पर है। अबूझमाड़ जैसे पिछड़े इलाके में भी बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बस्तर ओलंपिक में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। बस्तर ओलंपिक के शुभंकर वनभैंसा और पहाड़ी मैना सभी को आकर्षित कर रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारना और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है और बताया कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। बस्तर में नई खेल अधोसंरचनाएं भी विकसित की जा रही हैं।

 

बस्तर ओलंपिक के पहले चरण में 6 से 16 नवम्बर तक विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। दूसरे चरण में 19 से 26 नवम्बर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि अंतिम चरण में संभाग स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खेलों में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, ऊंची कूद, तवा फेंक, फुटबॉल, गोला फेंक, तीरंदाजी और बैडमिंटन शामिल हैं।

 

बचपन की यादें ताजा

 

बस्तर ओलंपिक में ऐसे खेल शामिल किए गए हैं जो ग्रामीण परिवेश से जुड़े हैं। इन खेलों में ग्रामीणजन पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए ये आयोजन खासा आनंददायक साबित हो रहे हैं। विशेषकर बुजुर्गों को अपने बचपन की यादें ताजा हो रही हैं।

 

बस्तर ओलंपिक की सराहनीय पहल

 

नारायणपुर के बोरावंड गांव के खिलाड़ी जयसिंह, रजनु यादव और उनके साथियों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने कबड्डी के पुरुष वर्ग में विकासखंड स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया, जिसके लिए उन्हें ट्रॉफी, मेडल और टीम ड्रेस प्रदान की गई। अब वे जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

Read Also  वेस्टइंडीज की टीम के T20 World Cup से बाहर होने के बाद ICC ने ठोका जुर्माना

 

अबूझमाड़ अंचल में बदलाव

 

खिलाड़ियों ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं में सुधार हो रहा है। माओवादी घटनाओं में कमी आई है और जीवन स्तर बेहतर हुआ है। संवेदनशील इलाकों में सड़कों, बिजली, पानी, आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूल और उप-स्वास्थ्य केंद्र जैसी सुविधाएं बढ़ रही हैं। ईरकभट्टी, मसपुर और गारपा जैसे गांवों तक पक्की सड़कें बन चुकी हैं, जिससे इन गांवों के लोगों का शहरों से जुड़ना आसान हुआ है। नारायणपुर से गारपा और मसपुर तक बस सेवाओं की शुरुआत ने यातायात को सरल बना दिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए कुलपति कार्यालय का घेराव किया। परिषद ने विश्वविद्यालय में कथित प्रशासनिक अनियमितताओं, छात्र समस्याओं और भ्रष्टाचार...

high court का ऐतिहासिक फैसला : परिवार में पहले से सरकारी नौकरी है? फिर भी मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति…जानें कोर्ट की बड़ी शर्त

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने अपने एक महत्वपूर्ण निर्णय में स्पष्ट किया है कि यदि परिवार का कोई अन्य सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत है, तब भी अनुकंपा नियुक्ति से वंचित नहीं किया जा सकता. अदालत ने कहा कि ऐसे...

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त पर बड़ी अपडेट! खाते में पैसा आया या नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक

By User 6 / June 3, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : लाखों महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। योजना की 28वीं किस्त जून महीने में जारी होने की उम्मीद है, जिसे लेकर लाभार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है। यदि आप भी इस...

रायपुर में दिनदहाड़े बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूट, मिर्ची पाउडर का लिया सहारा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की एक वारदात सामने आई है। बैंक मित्र से दो लाख रुपये लूटने के लिए बाइक सवार बदमाशों ने पहले मिर्ची पाउडर का सहारा लिया। आरोपियों ने रास्ता रोककर नकदी से...

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी! छत्तीसगढ़ की इस सरकारी कंपनी का IPO ला सकता है बड़ा मौका

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की सरकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी छत्तीसगढ़ पावर ट्रांसमिशन कंपनी अब पूंजी बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही है, जिसके लिए उच्च...

रायगढ़ जिले में मिले 57 HIV पॉजिटिव

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जांच के दौरान 57 HIV पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। एक साथ इतनी संख्या में लोगों के पॉजिटिव होने के लोग हड़बड़ा गए हैं। स्वास्थ्य विभाग इस दौरान अलर्ट मोड पर...

देशभर में बरसेंगे मेघा, केरल में मानसून की दस्तक

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
केरल।देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल में दस्तक दे सकता है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने...

Raipur Cyber Fraud: आईपीओ में मोटे मुनाफे का झांसा, कारोबारी से 84 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी

By User 6 / June 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शेयर बाजार और आईपीओ निवेश के नाम पर बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगों ने एक कारोबारी और उसके परिचित निवेशकों से 84 लाख 63 हजार रुपये से अधिक की...

धमतरी बना देश का पहला जिला, किसानों को मिलेगी ड्रोन सुविधा

By User 6 / June 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 01 जून 2026।कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ देशभर में मिसाल बन गया है। जिले में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS) के...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *