Google Analytics Meta Pixel Breaking News: नई औद्योगिक नीति से रोजगार पर जोर: मुख्यमंत्री ने की घोषणा - Ekhabri.com

Breaking News: नई औद्योगिक नीति से रोजगार पर जोर: मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में छत्तीसगढ़ राज्य की नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह नीति रोजगारपरक है और विकसित भारत की परिकल्पना के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित करती है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1,000 से अधिक युवाओं को रोजगार देने वाले उद्योगों को विशेष रियायतें दी जाएंगी। इसके अलावा, युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण के लिए प्रति व्यक्ति 15 हजार रुपये प्रतिमाह का अनुदान देने का प्रावधान भी किया गया है।

 

IMG 20241114 225520 (700 x 472 pixel)

 

नई नीति के तहत पहली बार पर्यटन और स्वास्थ्य क्षेत्रों में निवेश को भी बढ़ावा देने की योजना है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य की भौगोलिक स्थिति और आधुनिक आवागमन के साधनों को देखते हुए छत्तीसगढ़ को देश का ‘हेल्थ हब’ बनाने का लक्ष्य है।

 

उद्योग क्षेत्र के विकास के लिए जगदलपुर के निकट 118 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। निजी क्षेत्र में औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए अब 15 एकड़ भूमि की अनुमति दी जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जिसने युवा अग्निवीरों और नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए विशेष अनुदान का प्रावधान किया है। अनुसूचित जाति और जनजाति के युवाओं के लिए एक रुपये प्रति एकड़ की दर पर औद्योगिक भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार की कोशिश है कि उद्योग संचालन में न्यूनतम सरकारी हस्तक्षेप हो और प्रक्रियाएं सेल्फ सर्टिफिकेशन या ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा सकें।

 

लॉन्च कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, वन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और उद्योगपति उपस्थित रहे। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार ने नीति का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।

Read Also  राज्य में 76 नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश 1 जुलाई से

 

IMG 20241114 225507 (700 x 484 pixel)

नीति के विशेष प्रावधान: 

औद्योगिक नीति 2024-30 से अगले 5 वर्षों में 5 लाख नए रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। नीति में 1,000 से अधिक रोजगार देने वाली इकाइयों के लिए विशेष प्रोत्साहन का प्रावधान है। अनुसूचित जाति/जनजाति, महिला उद्यमियों, सेवानिवृत्त अग्निवीरों, भूतपूर्व सैनिकों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए भी विशेष प्रोत्साहन रखा गया है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को भारत सरकार की परिभाषा के अनुरूप प्रोत्साहन दिया जाएगा। नीति में सेवा क्षेत्र के लिए अलग प्रोत्साहन का प्रावधान है, जिसमें इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य, पर्यटन और मनोरंजन शामिल हैं।

विशिष्ट उद्योग जैसे फार्मास्यूटिकल्स, टेक्सटाइल्स, कृषि प्रसंस्करण, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी सेक्टर के लिए विशेष पैकेज शामिल हैं। ग्रीन उद्यमों को प्रोत्साहन देने के लिए पर्यावरण संरक्षण, जल और ऊर्जा दक्षता जैसे उपायों को भी नीति में शामिल किया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उद्यानिकी तकनीकों से बदली किस्मत, किसान ने कमाए लाखों रुपये

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के कछार गांव निवासी किसान महेश कश्यप आज आधुनिक खेती के जरिए सफलता की नई मिसाल बन गए हैं। कभी पारंपरिक खेती में बढ़ती लागत और कम मुनाफे से जूझ...

अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सिंग पदनाम बदलने की बड़ी घोषणा

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर राज्य सरकार ने नर्सिंग संवर्ग के सम्मान में बड़ा निर्णय लिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नर्सिंग पदनामों में बदलाव की घोषणा करते हुए बताया कि अब “नर्सिंग सिस्टर”...

दुर्ग हादसा: कुम्हारी के खपरी में गैस विस्फोट, चार की दर्दनाक मौत  

By User 6 / May 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी में मंगलवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना सामने आई। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने रचा इतिहास, IFS में 32वीं रैंक के साथ सुष्मिता सिंह की बड़ी छलांग

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से निकली एक और प्रेरणादायक सफलता की कहानी सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में 148 उम्मीदवारों ने जगह बनाई, जिसमें सुष्मिता सिंह ने...

रायपुर : विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’

By User 6 / May 11, 2026 / 0 Comments
“पारदर्शिता की नई पहचान ‘ई-ऑफिस’ नितेश चक्रधारी सहायक जनसंपर्क अधिकारी रायपुर, 11 मई 2026   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक कार्यसंस्कृति में डिजिटल क्रांति का आगाज’   विशेष लेख : ‘ई-ऑफिस का विस्तार: छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक...

बड़ी खबर: क्राइम – रायपुर में बम बनाने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बम बनाने से जुड़े मामले में रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान विनय देवांगन के रूप में की गई है. मामला खमतराई...

छत्तीसगढ़ में ‘एआई नकल कांड’ से मचा हड़कंप, 500 से ज्यादा छात्र घेरे में

By User 6 / May 10, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ में परीक्षा प्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध जांजगीर-चांपा के चार कॉलेजों में डी फार्मेसी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एआई की मदद से...

पेट्रोल-डीजल बचाने से लेकर सोना नहीं खरीदने तक, पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
वडोदरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और जरूरत न होने पर सोने की खरीद टालने की अपील की है। गुजरात के वडोदरा में संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि...

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड का बदला नाम, लोगो डिज़ाइन पर 2.5 लाख इनाम

By User 6 / May 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 12 मई 2026।छत्तीसगढ़ में शहरी विकास को नई दिशा देते हुए “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल” का नाम बदलकर अब “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” कर दिया गया है। इसके साथ ही नए नाम के अनुरूप आकर्षक लोगो...

ब्रेकिंग: ईंधन बचत पर बड़ा फैसला, सीएम का काफिला घटा

By Reporter 5 / May 13, 2026 / 0 Comments
प्रधानमंत्री की अपील के बाद ईंधन संरक्षण और सरकारी संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा निर्णय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का काफिला हुआ छोटा, अब चलेंगी 8 गाड़ियां     रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन संरक्षण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *