इंदौर, 26 नवंबर 2024: इंदौर नगर निगम ने अपने स्वच्छता मिशन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश की पहली महिला बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। वंदना ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी मेहनत और लगन से भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में इंडोनेशिया के बाटम में आयोजित एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2024 में सिल्वर मेडल जीतकर सभी प्रदेश व देशवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया। यही नहीं उन्होंने एशियन बॉडीबिल्डिंग में सिल्वर और राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में भी दो बार कांस्य और दो बार रजत पदक जीतकर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है।
इस अवसर पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए वंदना ठाकुर ने कहा, “स्वच्छता की इस प्रेरक यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। मैं सभी इंदौरवासियों से अपील करती हूं कि अपने शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में अपना योगदान दें। अगर हम सब मिलकर प्रयास करेंगे, तो हमारा इंदौर न केवल स्वच्छता में नंबर 1 बना रहेगा, बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेगा। आइए, स्वच्छता को अपनी आदत और जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।”
इंदौर नगर निगम आयुक्त, शिवम वर्मा ने कहा, “वंदना ठाकुर ने न केवल खेल के क्षेत्र में बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से एक रोल मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इंदौर के स्वच्छता मिशन से उनका जुड़ाव, समस्त शहरवासियों के लिए प्रेरणा है। हम साथ मिलकर इंदौर के स्वच्छता मॉडल को और मजबूती प्रदान करेंगे।”
गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के परिणामों में भी इंदौर अव्वल रहा है। इंदौर को सातवीं बार देश के सबसे साफ शहर का खिताब मिला है। सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण कार्यक्रम में यह अवॉर्ड प्राप्त किया था। स्वच्छता के प्रयासों में शहर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव समेत सभी निगम कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही शहरवासियों की जनभागीदारी ने भी मिशन को सशक्त बनाया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 29, 2026 /
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
June 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...
By Reporter 5 /
June 28, 2026 /
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...
By User 6 /
June 26, 2026 /
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...
By User 6 /
June 25, 2026 /
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...