Google Analytics Meta Pixel कोरोना वैक्सीन: 28 दिन बाद लगेगी दूसरी डोज, शरीर लड़ाई के लिए होगा तैयार - Ekhabri.com

कोरोना वैक्सीन: 28 दिन बाद लगेगी दूसरी डोज, शरीर लड़ाई के लिए होगा तैयार

रायपुर। भारत सरकार द्वारा जिस स्वदेशी टीका कोवाक्सिन को अनुमति दी गई है उसे कोरोना वायरस के सैंपल से तैयार किया गया है। वायरस का को देश के पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलॉजी में आइसोलेट किया गया, जिसके बाद इसका प्रयोग कोवाक्सिन को बनाने में किया गया है। यह वैक्सीन भी इम्यून सिस्टम को वायरस के खिलाफ एंटीबॉडीज बनाने के लिए प्रशिक्षित करेगी। वैज्ञानिकों के अनुसार, कोवाक्सिन की पहली डोज के बाद दूसरी डोज 28 दिन के बाद लगनी है। आइए जानते हैं कैसे तैयार हुई है ये स्वदेशी वैक्सीन।
-तैयार किया गया वायरस का स्टॉक 
वैज्ञानिकों ने इस वैक्सीन को बनाने के लिए सबसे पहले बड़े पैमाने पर वायरस का स्टॉक तैयार किया। इसके बाद इसे एक केमिकल जिसे बीटा प्रोपियोलैक्टोन कहते हैं, उसके साथ मिला दिया। यह दोनों जब आपस में मिल जाते हैं तो वायरस के जींस प्रभावित होते हैं। इस कारण वायरस अपनी संख्या को बढ़ा नहीं पाता है और कुछ समय में खत्म हो जाता है।
कोराना के निष्क्रिय वायरस से तैयार हुई वैक्सीन
वैज्ञानिकों ने इस प्रक्रिया के बाद निष्क्रिय हो चुके वायरस को अलग करने के बाद एल्युमीनियम आधारित कंपाउंड में मिलाया जिसे एडजुवेंट कहते हैं। एडजुवेंट रोग इम्यूनिटी को वैक्सीन के असरदार करने के लिए तैयार करता है। वैक्सीन को तैयार करने में निष्क्रिय वायरस का प्रयोग होता रहा है। 1950 के दशक में वैज्ञानिक जोनास साल्क ने पोलियो वैक्सीन के लिए ऐसा प्रयोग किया था। रैबीज और हेपेटाइटिस की वैक्सीन भी इसी तरह तैयार हुई थी।
टीका लगने से संक्रमण का कोई भी खतरा नहीं
कोवाक्सिन को मृत कोरोना वायरस की मदद से तैयार किया गया है। हाथों में इंजेक्शन के जरिए इसे सीधे पहुंचाया जा सकता है और इससे संक्रमण का कोई खतरा नहीं होता है। टीका जब असर करेगा तो शरीर के भीतर मौजूद थी कोशिका सक्रिय हो जाएगी। दूसरे रोग प्रतिरोधक तंत्रों की मदद से वैक्सीन को और अधिक असरदार बनाने का काम शुरू कर देगी। वैक्सीन स्पाइक प्रोटीन को पहचानने के बाद उसके खिलाफ तेजी से काम शुरू कर सकती है।
-एंटीबॉडीज बनना शुरू होगी
शरीर में मौजूद कोशिका निष्क्रिय वायरस के खिलाफ सक्रिय हो जाएगी और कोरोना वायरस को पूरी तरह से जकड़ लेगी। इसके बाद कोशिका भी वायरस के स्पाई प्रोटीन पर हमला बोल देगी। इसके बाद भी कोशिका तेजी से सक्रिय होकर वायरस के खिलाफ शरीर में एंटीबॉडीज बनाना शुरू कर देगी। इससे वायरस शरीर के भीतर प्रवेश भी कर जाता है तो वह किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा क्योंकि शरीर उसका सामना करने के लिए तैयार होगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


भारतमाला परियोजना के दो राष्ट्रीय राजमार्ग मार्च 2027 तक होंगे पूरे, समीक्षा बैठक में निर्देश

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों और ठेकेदारों की समीक्षा बैठक लेकर स्पष्ट किया...

राजधानी में गर्मी, मानसून हुआ सुस्त जानिए आने वाले दिनों का मौसम

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोग अब भी गर्मी से परेशान है। कुछ जिलों में आशिक बारिश के साथ उमस बढ़ी है। वहीं राजधानी रायपुर में अब भी सूरज की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

छत्तीसगढ़ में अवैध खनन पर सख्ती, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई तेज

By User 6 / June 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 जून 2026।छत्तीसगढ़ में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अब पहले से कहीं अधिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन करते हुए सख्त प्रावधान लागू किए हैं। मंत्रिपरिषद की...

आज भी रामायण की सीता उस किरदार को याद कर होती हैं भावुक

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
धार्मिक धारावाहिक रामायण आज भी लोगों के दिलों दिमाग में छाया हुआ है। राम सीता की जोड़ी आज भी लोगों के आंखों में समाई है और उनके लिए अपार आस्था भी है। आज भी लोग रामायण को नहीं भूल पाए...