Google Analytics Meta Pixel पंजाब के इस नेता ने एक दिन में 3 बार बदली पार्टी - Ekhabri.com

पंजाब के इस नेता ने एक दिन में 3 बार बदली पार्टी

लुधियाना में महापौर को लेकर बड़ी राजनीति चल रही है। सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी और विपक्षी पार्टियां बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के पार्षदों के जोड़-तोड़ में लगी हुई हैं। इसी बीच लुधियाना से एक बेहद की दिलचस्प खबर आई। यहां के एक पार्षद ने नया ही रिकॉर्ड कायम कर दिया।
 

 

 

कांग्रेस के वार्ड नंबर 6 से पार्षद जगदीश लाल दीशा ने कुछ ही घंटों के अंदर तीन बार पार्टियां बदल कर सबको हैरान कर दिया। जगदीश लाल कांग्रेस पार्षद हैं। सुबह उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। दोपहर होते-होते उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने कुछ गलत कर दिया है। शाम 6.00 बजते-बजते वापस कांग्रेस में आ गए। हालांकि, यह उनका अंतिम फैसला नहीं था। रात 8.00 बजे फिर जगदीश लाल को लगा कि उनका पहले वाला फैसला सही था। यह सोच कर वह फिर आम आदमी पार्टी में चले गए।
 

 

 

जगदीश लाल दीशा कांग्रेस के सच्चे सिपाही कहे जाते थे, लेकिन आम आदमी पार्टी में शामिल होकर उन्होंने कांग्रेस का भरोसा तोड़ दिया। इसके बाद दोपहर में जिला कांग्रेस के प्रधान ने उन्हें दोबारा हाथ के निशान वाला पटका पहनाया और कांग्रेस में वापस शामिल कर लिया। कुछ ही देर बाद वह फिर से आम आदमी पार्टी में चले गए। एक दिन के अंदर तीन बार पार्टियां बदलने वाले जगदीश लाल ने लुधियाना की राजनीति का पारा बेहद हाई कर दिया।
 

 

 

इस दौरान जगदीश लाल दीशा ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका साथ नहीं दिया था और न ही प्रचार किया था। इस बात से वह खासा नाराज थे। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी जॉइन करने के बाद उनके घर जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ आए और पार्टी का पटका पहना दिया। राजनीति से हट कर दीशा उन्हें अपना बड़ा भाई मानते हैं, इसलिए उनका फैसला स्वीकार किया. हालांकि, जब आम आदमी पार्टी को इस बात का पत्ता चला तो मंत्री लालजीत भुल्लर कुछ नेताओं के साथ उनके घर आए और फिर से अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।
 

Read Also  जेल में बंद एसडीएम पिंकी मीणा जज से करेगी शादी, मिली अंतरिम जमानत, शादी के बाद फिर करना होगा सरेंडर

 

 

इसके बाद जगदीश लाल दीशा ने बताया कि अब वह आम आदमी पार्टी के साथ ही रहेंगे और अपने वार्ड के विकास के लिए काम करेंगे। जगदीश लाल ने कांग्रेस के टिकट पर निकाय चुनाव लड़ा और आप के महिंदर भट्टी को हराकर जीत हासिल की थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

शनि की वक्री चाल पड़ सकती है भारी ,137 दिनो तक इन राशि के लोग रहें सावधान

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
शनि की चाल हमारे जीवन मे बेहद असर डालती है। इस बार न्याय के देवता शनिदेव 27 जुलाई से वक्री होने जा रहे हैं। यानी वे सीधी चाल छोड़कर उल्टी दिशा में गति करेंगे, इसका असर कई राशियों में देखने...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

आज का राशिफल 

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *