भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पांचवे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी के लिए आई भारतीय टीम 185 रन पर आलऑउट हो गई। जबकि ऑस्ट्रेलिया ने दिन के अंत तक एक विकेट खोकर नौ रन बनाए हैं। दिन का आखिरी ओवर रोमांचक था, जब जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को केएल राहुल के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद स्टंप की घोषणा कर दी गई। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल भारत से 176 रन पीछे है, और सैम कोंस्टास सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत ने अपनी पहली पारी में कुल 72.2 ओवर खेले और 185 रन पर सिमट गई। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 40 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 26 रन, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रन, शुभमन गिल ने 20 रन और विराट कोहली ने 17 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 10 रन की पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। केएल राहुल केवल चार रन बनाकर आउट हुए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने तीन-तीन रन बनाए। वही पिछले मैच के शतकवीर नीतीश रेड्डी तो खाता भी नहीं खोल सके।
ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बोलैंड ने बेहतरीन गेंदबाजी की और चार विकेट झटके। इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट, पैट कमिंस ने दो विकेट और नाथन लियोन ने एक विकेट लिया। भारत के 185 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और सैम कोंस्टास थे। भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर से ही दबाव बनाया और ख्वाजा को जल्दी ही पवेलियन भेज दिया। ख्वाजा ने एक रन बनाकर बुमराह की गेंद पर केएल राहुल को कैच थमाया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीन ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर नौ रन था।
पहले दिन के खेल के बाद भारत को अपनी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर ध्यान देने की जरूरत है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को अपनी पारी को मजबूत बनाने की चुनौती होगी। बुमराह की शानदार गेंदबाजी और भारत के बल्लेबाजों के संघर्ष के बावजूद, पहले दिन के खेल में दोनों टीमों के लिए अब भी जीत की उम्मीदें जिंदा हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 6, 2026 /
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 5, 2026 /
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...