Google Analytics Meta Pixel जसप्रीत बुमराह की चोट पर कंगारुओं ने मनाया जश्न! - Ekhabri.com

जसप्रीत बुमराह की चोट पर कंगारुओं ने मनाया जश्न!

भारत ने करीब एक दशक बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गंवा दी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तहत 25 नवंबर 2024 से 5 दिसंबर 2025 तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी, जिसमें टीम इंडिया को 1-3 से बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच सिडनी में खेला गया, जहां भारतीय टीम को 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।

 

 

सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन से ही जसप्रीत बुमराह चोट के कारण मैदान के अंदर-बाहर होते रहे, जिसका फायदा ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिला। भारत की हार और बुमराह की चोट पर ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम का बड़ा राज खोला है।

 

सिडनी टेस्ट खत्म होने के बाद ट्रेविस हेड ने जीत की रणनीति पर बेबाकी से अपनी राय जाहिर की। उन्होंने कहा, “अच्छा लगा कि मैंने टीम के लिए योगदान दिया। नतीजों को लेकर मैं ज्यादा फिक्र नहीं करता। यह दो बेहतरीन टीमों के बीच एक शानदार सीरीज थी। मेरी कोशिश हमेशा यही रहती है कि मौका मिलने पर टीम के लिए उपयोगी पारियां खेलूं। मैंने और उस्मान ख्वाजा ने साझेदारी बनाने पर ध्यान केंद्रित किया और यही हमारी जीत का आधार बना। भारत ने पिछली बार यहां शानदार प्रदर्शन किया था, यहां तक कि पर्थ में भी उन्होंने हमें बैकफुट पर ला दिया था।”

 

ट्रेविस ने जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी पर खुलकर कहा, “यह पांच टेस्ट बेहद चुनौतीपूर्ण थे, जो खिलाड़ी सभी पांच मैच खेले हैं, वे अब आराम का इंतजार कर रहे होंगे। बुमराह का न गेंदबाजी करना निश्चित रूप से हमारे लिए फायदेमंद रहा। मैं कह सकता हूं कि 15 लोग इस बात से खुश थे कि बुमराह ने गेंदबाजी नहीं की। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उन्होंने इस दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अद्भुत खेलते हैं, लेकिन हमारी टीम ने इस बार अपना स्तर ऊंचा किया और जीत हासिल की।”

Read Also  नीता अंबानी ने बाबा विश्वनाथ को दिया बेटे की शादी का न्योता, अनंत राधिका की शादी के लिए मांगा आशीर्वाद

जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में शानदार गेंदबाजी की। इसके साथ ही बुमराह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। बुमराह ने 9 पारियों में 13.06 की औसत से 32 विकेट लिए।

 

ट्रेविस हेड ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में शानदार बल्लेबाजी की। इसके साथ ही हेड भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए। ट्रेविस हेड ने 9 पारियों में 56.00 की औसत से 448 रन बनाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

लेमरू में गुपचुप बेचने वाली मंजू बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

खड़ी ट्रक का पूरा डीजल हुआ खाली, डीजल चोर गिराेह सक्रिय

By User 6 / May 21, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। बिलासपुर समेत आसपास के जिलों में इन दिनों जहां एक तरफ डीजल की किल्लत और इसकी आसमान छूती कीमतों ने सभी को परेशान कर दिया है, इसके बीच एक अजब गजब चोरी की खबर सामने आई है, जिसने चोर...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

नए शिक्षा सत्र से सरकारी स्कूलों में बढ़ेगी लोकल फीस,आदेश हुआ जारी

By User 6 / May 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अधिक स्थानीय शुल्क देना होगा। इस बदलाव को लेकर आदेश जारी हुआ है। स्कूल शिक्षा विभाग ने लोकल फीस में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *