दक्षिण बस्तर डिवीजन और पीएलजीए बटालियन नंबर 01 के IED विशेषज्ञ महेश समेत तीन हार्डकोर माओवादी पालीगुड़ा-गुंडराजगुड़ेम में मुठभेड़ के दौरान मारे गए। इन माओवादियों की पहचान कोरसा महेश (डिप्टी कमांडर, ईनामी 8 लाख), माडवी नवीन उर्फ कोसा (एसीएम, ईनामी 5 लाख), और अवलम भीमा (एसीएम, ईनामी 5 लाख) के रूप में हुई।
सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के बाद 2 बीजीएल लांचर, 1 रायफल, भारी मात्रा में विस्फोटक, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की।
सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि यह अभियान 8 जनवरी 2025 को गुप्त सूचना के आधार पर शुरू हुआ था। 9 जनवरी को सुबह 8 बजे सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जंगलों में मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद तीन माओवादियों के शव बरामद किए गए।
कोरसा महेश, जो पूर्व में PLGA बटालियन नंबर 01 का सक्रिय सदस्य था, कई बड़ी घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है, जिनमें 2023 में जगरगुंडा क्षेत्र में CRPF अधिकारी की हत्या और 2024 में सिलगेर-टेकलगुड़ेम के पास IED ब्लास्ट जैसी घटनाएं शामिल हैं।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों से नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिल रही है। पिछले छह दिनों में कुल 8 हार्डकोर माओवादियों को मार गिराया गया है। सुरक्षा बल क्षेत्र में शांति और विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...