विजनरी डायरेक्टर शंकर की फिल्म गेम चेंजर 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में राम चरण लीड रोल प्ले कर रहे हैं। एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद से पैन इंडियन स्टार बन चुके राम चरण की फिल्म ने पहले दिन न सिर्फ इंडिया में बल्कि पूरी दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बढ़िया कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कमाई से जुड़े दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं।
पॉलिटिकल ड्राम फिल्म गेम चेंजर ने सैक्निल्क के मुताबिक, पहले दिन 51 करोड़ रुपये की कमाई की। ये कमाई तेलुगु, तमिल, हिंदी और कन्नड़, मलयालम भाषाओं में हुई। इसमें से सबसे ज्यादा तेलुगु में फिल्म ने 41.25 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, हिंदी में फिल्म पहले दिन सिर्फ 7.7 करोड़ का कलेक्शन कर पाई। फिल्म ने दूसरे दिन 5 बजे तक इंडिया में 8.03 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 59.03 करोड़ रुपये हो चुका है।
माना जा रहा था कि फिल्म वर्ल्डवाइड और इंडिया दोनों जगह अच्छा कलेक्शन करेगी। फिल्म ने पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर उम्मीदें भी बंधवाईं, लेकिन दूसरे दिन की कमाई से इन उम्मीदों पर पानी फिरता दिख रहा है। वीकेंड की छुट्टियों का फायदा भी फिल्म को मिलता नहीं दिख रहा है। ऐसे में फिल्म दो दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी, ये कयास भी सिर्फ कयास रह गए हैं।
पिछले साल डायरेक्टर शंकर ने इंडियन 2 बनाई थी। उस फिल्म ने भी पहले दिन 30 करोड़ के ऊपर कमाई की थी, लेकिन दूसरे दिन से ही कमाई में भारी गिरावट आनी शुरू हो गई। अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म अपनी स्पीड बनाकर रखती है या फिर बॉक्स ऑफिस पर इंडियन 2 जैसा हाल होता है।
फिल्म के मेकर्स के दिए अपडेट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 186 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन किया है। ऐसा करते ही फिल्म ने प्रभास की कल्कि 2898 एडी का 180 करोड़ वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एस शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इस हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म में तेजा, एसजे सूर्या, ब्रह्मानंदम और नासर के अलावा मुरली शर्मा जैसे एक्टर्स भी अहम रोल में दिखे हैं। फिल्म को करीब 450 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया गया है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 21, 2026 /
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
कवर्धा। कवर्धा जिले के बैजलपुर चौकी क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसमें बिजली के हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कामाड़बरी निवासी रामकुमार विश्वकर्मा ने मौके पर ही...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...
By Reporter 5 /
August 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन की केंद्र सरकार ने सराहना की है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने नई दिल्ली में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव...