सुशांत सिंह राजपूत संदिग्ध मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है, जिसने सभी को चौंका दिया है। रिया चक्रवर्ती की व्हाट्सऐप चैट्स से नया खुलासा हुआ है। इस खुलासे से सुशांत की मौत में ‘ड्रग की साजिश’ होने का संदेह नजर आ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में सुशांत की मौत का नारकोटिक्स लिंक होने की बात निकलकर आ रही है। इस बीच रिया की व्हाट्सऐप चैट्स के कुछ अंश सामने आए हैं। इन चैट्स में रिया चक्रवर्ती ने कई लोगों से बात की है। ये रीट्रीव चैट्स हैं, जिन्हें रिया ने पहले डिलीट कर दिया था।
पहली चैट रिया और गौरव आर्या के बीच की है। गौरव वही शख्स हैं, जिन्हें आरोपी ड्रग डीलर बताया जा रहा है। इस चैट में लिखा है, ‘अगर हम हार्ड ड्रग्स की बात करें तो मैंने ज्यादा ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया है।’ इस मेसेज को रिया ने 8 मार्च 2017 को गौरव को भेजा था। दूसरी चैट में भी रिया ने गौरव से बात की है। इसमें रिया ने गौरव से पूछा है, ‘तुम्हारे पास MD है?’ यहां MD का मतलब ड्रग MDMA से है जिसे काफी स्ट्रॉन्ग माना जाता है। तीसरी चैट रिया और जया साहा के बीच की है। यह चैट 25 नवंबर 2019 की है। इसमें रिया से जया कहती हैं, ‘मैंने उससे श्रुति से को-ऑर्डिनेट करने के लिए कहा है।’ चौथी चैट में रिया कहती हैं, बहुत धन्यवाद।’ इसके जवाब में जया कहती हैं, ‘नो प्रॉब्लम ब्रो, उम्मीद है कि यह मददगार साबित होगा।’ पांचवी चैट में रिया चक्रवर्ती से जया कहती हैं, ‘चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको।’ दोनों के बीच 25 नवंबर, 2019 को बात हुई थी।
इसके बाद मिरांडा और रिया के बीच फिर बात हुई है। चैट में मिरांडा कहता है, ‘हाय रिया, स्टफ खत्म हो चुका है।’ यह चैट अप्रैल 2020 की है। अप्रैल में ही बार फिर एक और चैट में मिरांडा, रिया से पूछता है, ”क्या हम यह शौविक के दोस्त से ले सकते हैं? लेकिन उसके पास सिर्फ hash और bud है।” इन्हें लोअर लेवल का ड्रग माना जा रहा है। रिया के ड्रग्स कनेक्शन के बाद इसकी पड़ताल अब एनसीबी भी करेगी।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की अब तीन एजेंसियां जांच कर रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के बाद नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ड्रग्स कनेक्शन की जांच करेगी। वहीं इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जया साहा को नोटिस भेजा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...