भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत ऐतिहासिक रही क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी थी। एक तरफ कप्तान रोहित शर्मा थे, जिन्होंने निडर अंदाज में बैटिंग करते हुए 257 रन बनाए और वो टूर्नामेंट में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे। वहीं पूरे वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा था, लेकिन फाइनल में उनकी 76 रन की पारी ने भारत को विश्व विजेता बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ऐतिहासिक जीत की खुशी के बीच विराट और रोहित ने टी20 से रिटायरमेंट लेकर सबको स्तब्ध कर दिया था।
रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में भारतीय टी20 टीम के सलामी बल्लेबाज का रोल अदा करना शुरू किया था। उनकी धाकड़ बल्लेबाजी और पावर हिटिंग का अंदाज ज्यादातर टीम को बढ़िया शुरुआत दिलाने में कारगर रहता था। दरअसल अब वही काम संजू सैमसन कर रहे हैं, जिन्होंने पिछली पांच टी20 पारियों में तीन शतक जड़ डाले हैं। रोहित टी20 फॉर्मेट में भी लंबी पारी खेलने के लिए जाने जाते थे क्योंकि उनके नाम टी20 मैचों में 5 शतक हैं। दूसरी ओर सैमसन ने साबित किया है कि वो भी टी20 मैचों में बड़ी पारियां खेलने का सामर्थ्य रखते हैं। रोहित और सैमसन के बीच एक और समानता यह भी है कि उनका तूफानी स्ट्राइक रेट विपक्षी गेंदबाजों पर शुरू से ही दबाव बना देता है।
विराट कोहली ने अपना अधिकांश टी20 करियर भारत के लिए नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए गुजारा। इस क्रम पर बैटिंग करते हुए उन्होंने 80 मैचों में करीब 54 के औसत से 3,076 रन बनाए हैं। कप्तान बनने के बाद तीसरे क्रम का भार सूर्यकुमार यादव ने संभाला था, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर तिलक वर्मा ने कप्तान सूर्या से आग्रह किया था कि वो तीसरा बल्लेबाजी क्रम उन्हें दे दें। सूर्या ने ऐसा ही किया और वर्मा ने तीसरे क्रम पर आते ही लगातार 2 पारियों में दो नाबाद शतक जड़ दिए थे। वर्मा अब कोहली द्वारा छोड़े गए तीसरे बल्लेबाजी क्रम को तो संभाल ही रहे हैं, साथ ही दोनों की अपनी अलग क्लास रही है, दोनों के शॉट्स को देखना एक मन लुभावन पल होता है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...
By User 6 /
August 31, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...
By Reporter 5 /
August 30, 2026 /
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...
By Reporter 5 /
September 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...
By Reporter 5 /
August 31, 2026 /
रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...
By User 6 /
August 30, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...