भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मुकाबला 19 सितंबर से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली एक रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस रिकॉर्ड के जरिए किंग कोहली पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। कोहली को इतिहास रचने के लिए सिर्फ 58 रन बनाने की दरकार है।
कोहली 58 रन बनाते ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 27,000 रन पूरे कर लेंगे। वह सिर्फ यह आंकड़ा टच नहीं करेंगे, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 27 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है।
दिग्गज तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की 623 पारियों में 27 हजार रन बनाने का आंकड़ा छुआ था, जबकि कोहली ने अब तक 591 अंतर्राष्ट्रीय पारियां खेली हैं। ऐसे में उनके पास अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए काफी पारियां मौजूद हैं, जिसमें उन्हें सिर्फ 58 रन बनाने हैं। कोहली ने अब तक 26942 अंतर्राष्ट्रीय रन बना लिए हैं।
विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर मौजूद हैं। अगर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट देखी जाए, तो विराट कोहली लिस्ट में इकलौते एक्टिव प्लेयर हैं।
लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 34357 रनों के साथ अव्वल नंबर पर हैं। फिर श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगाकारा 28016 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। फिर आगे बढ़ते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग 27483 रनों के साथ तीसरे नंबर पर दिखाई देते हैं। इसके बाद किंग कोहली चौथे नंबर पर हैं।
गौरतलब है विराट कोहली अब तक 113 टेस्ट खेल चुके हैं। इन मैचों की 191 पारियों में उन्होंने 49.15 की औसत से 8848 रन बना लिए है। इस दौरान उनके बल्ले से 29 शतक और 30 अर्धशतक निकल चुके हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 26, 2026 /
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में इस वर्ष पर्यटकों के लिए सफारी सत्र निर्धारित समय से 12 दिन पहले शुरू कर दिया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार पर्यटकों की सुविधा को ध्यान...
By Reporter 5 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आरंग विकासखंड स्थित भण्डारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेले में शामिल होकर क्षेत्र को विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत...
By User 6 /
October 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...